{"_id":"6470f94c01882c70ca02a0f5","slug":"governor-will-inaugurate-states-first-census-data-research-work-station-today-sirsa-news-c-21-1-hsr1011-143581-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राज्यपाल आज करेंगे प्रदेश के पहले सेंसस डाटा रिसर्च वर्क स्टेशन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राज्यपाल आज करेंगे प्रदेश के पहले सेंसस डाटा रिसर्च वर्क स्टेशन का उद्घाटन
Fri, 26 May 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 26 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को सिरसा आएंगे। विश्वविद्यालय प्रांगण में उनके स्वागत के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इसको लेकर कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इसके बाद कमेटी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय प्रदेश के पहले सेंसस डाटा रिसर्च वर्क स्टेशन, यूनिवर्सिटी साइंस इंस्ट्रूमेंटेशन सेंटर व यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दाखिलों से संबंधित हैंडबुक ऑफ इंफॉर्मेशन का विमोचन भी करेंगे।
सीडीएलयू में स्थापित होगा प्रदेश का पहला सेंसस डाटा रिसर्च सेंटर
कुलपति ने बताया कि प्रदेश का पहला सेंसस डाटा रिसर्च वर्क स्टेशन सीडीएलयू में स्थापित होने से विश्वविद्यालय को अनेक फायदे होंगे। सेंटर में जनगणना के आंकड़ों को एकत्रित करने के अलावा इन पर शोध कार्य होगा। विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के अलावा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के शोधार्थी भी जनगणना के सामाजिक-आर्थिक एवं जनसांख्यिकी परिस्थितियों पर शोध कार्य कर सकेंगे। इस सेंटर के स्थापित होने के लिए विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। रिसर्च वर्क स्टेशन के जरिये जनगणना के आंकड़े शोधार्थियों के लिए निशुल्क उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
इंस्ट्रूमेंटेशन सेंटर में होंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर के यंत्र
सीडीएलयू में यूनिवर्सिटी साइंस इंस्ट्रूमेंटेशन सेंटर शुरू होने से विज्ञान विषयों की शोध को बढ़ावा मिलेगा। इस सेंटर में प्रमुख रूप से छह यंत्र होंगे, जिनमें एक्स-रे डिफ्रेक्ट्रो मीटर, फोरियर इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रो फोटो मीटर, डिफरेंशियल स्कैनिंग कैलोरीमीटर, गैस क्रोमेटोग्राफी, हाई परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी टेक्सचर एनालाइजर शामिल हैं। इन यंत्रों का इस्तेमाल विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के अलावा देश व विदेश के शोधार्थी भी करेंगे। इस सेंटर के स्थापित से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अपने शोध कार्यों के लिए चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर, बेंगलुरु तथा विदेशों में स्थित शैक्षणिक संस्थानों की प्रयोगशालाओं में नहीं जाना पड़ेगा।
सीडीएलयू में मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग
यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जाम के स्थापित होने के उपरांत यहां के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को अपने अनुभव के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के गुरु मंत्र प्रदान करेंगे।