फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government school students will visit Morni Hills

राजकीय स्कूल के विद्यार्थी करेंगे मोरनी हिल्स का भ्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government school students will visit Morni Hills
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को पहाड़ों का भ्रमण करवाया जाएगा। इसके लिए 21 नवंबर को जिला स्तरीय विंटर एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक खंड से राजकीय स्कूल के 9वीं से 12वीं तक 20 विद्यार्थी भाग लेंगे। इनमें 10 छात्र व 10 छात्राएं शामिल होंगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय विंटर एडवेंचर फेस्टिवल मोरनी हिल्स स्थित विभिन्न कैंप साइट्स पर आयोजित किया जाएगा। इस प्रोग्राम के लिए राज्य के प्रत्येक खंड से कक्षा 9वीं से 12वीं के 20 विद्यार्थी भाग लेंगे। विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। विद्यार्थियों के साथ - साथ शिक्षकों का चयन भी विभाग द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार किया जाएगा। कैंप के लिए विद्यार्थी 11 से 15 नवंबर तक ऑलनाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस आधार पर किया जाएगा चयन
विद्यार्थी को चयन करने से पहले उसका स्पोर्ट्स रिकॉर्ड देखा जाएगा कि उसने खेलों में कौन सा स्थान हासिल किया है। विद्यार्थी द्वारा कल्चर फेस्ट, क्विज, स्वच्छ भारत, बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ, उत्सव बाल रंग, पेंटिंग प्रतियोगिता, लेखन व अन्य प्रतियोगिता में क्या स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उनका नेशनल, स्टेट, जिला व ब्लॉक स्तर पर क्या स्थान रहा है उसको भी देखा जाएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी प्रतियोगिता के दौरान प्राप्त अंकों का भी आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय मुखियाओं के लिए निर्देश
स्कूल को विद्यार्थियों का एडवेंचर प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाने होंगे।
- विद्यार्थियों के अभिभावकों से सहमति पत्र व मेडिकल सर्टिफिकेट लेना होगा।
- पोर्टल पर जानकारी भरने के बाद विद्यार्थी स्कूल से प्रमाणित करेंगे कि जानकारी सही है या नहीं।
- स्कूल मुखिया 15 नवंबर तक विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन करवा दें।
वर्जन
जिला स्तरीय शीतकालीन साहसिक महोत्सव में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की निगरानी के लिए शिक्षक भी साथ जाएंगे। प्रत्येक खंड से एक पुरुष व एक महिला शिक्षक का चयन विभाग द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार किया जाएगा। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ व नोडल अधिकारी एडवेंचर प्रोग्राम ।

शिक्षा विभाग ने एडवेंचर प्रोग्राम शुरू किया है। यह प्रोग्राम विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने और खुद को एक्सप्लोर करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। - संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed