फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government engaged in manipulation by postponing election of vice chairman : Abhay Singh Chautala

नपा वाइस चेयरमैन का चुनाव टलाकर जोड़तोड़ में लगी सरकार : अभय सिंह चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Government engaged in manipulation by postponing election of vice chairman : Abhay Singh Chautala
ऐलनबाद। नगर पालिका वाइस चेयरमैन का चुनाव एक बार फिर टला देने पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एसडीएम की तबीयत खराब नहीं थी, बल्कि सरकार द्वारा एसडीएम की तबीयत खराब करवाई गई है।
विज्ञापन

शनिवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से प्रयास चल रहा है कि वाइस चेयरमैन अपना बनाएं। इसीलिए सरकार द्वारा दबाव बनाने के प्रयास भी जारी है। उन्होंने कहा कि हमारे जो पार्षद हैं वह बहुत मजबूत हैं। चौटाला ने कहा कि उनके पास संख्या है, लेकिन सरकार के पास संख्या नहीं है। इसीलिए सरकार द्वारा कोई ना कोई बहाना बनाकर इस चुनाव को टला दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर यह चुनाव तो करवाना ही पड़ेगा। अगर सरकार कोई और रुकावट पैदा करेगी तो वह हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा में भी मुख्यमंत्री से इस बात का जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि सरकार ज्यादा समय तक किसी भी चुनाव को नहीं रोक सकती। इस सरकार ने पहले नगरपालिका उसके बाद पंचायत चुनाव भी लंबे समय तक रोककर रखें। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान राशन की सरकारी दुकानों पर 25-25 रुपये में तिरंगा झंडा बेचा जा रहा है, जो अति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गत दिनों हुई बरसात के कारण नौ जिले बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं। वह इन प्रभावित जिलों में स्पेशल गिरदावरी की मांग करते हुए सरकार से मुआवजे की मांग करते हैं। इस अवसर पर किसान सेल के जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, डॉ. विनोद गोदारा, अभय सिंह खोड, अशोक, जय सिंह गोरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed