Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government and private schools opened after a month, attendance of students remained 30 to 55 percent

Sirsa News: एक माह बाद खुले राजकीय व निजी स्कूल, 30 से 55 फीसदी रही विद्यार्थियों की उपस्थिति

Tue, 02 Jul 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 02 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Government and private schools opened after a month, attendance of students remained 30 to 55 percent
मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी में कक्षाएं लगाते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में गर्मी के अवकाश खत्म होने के बाद सोमवार को राजकीय व निजी स्कूल खुल गए हैं। पहले दिन कई राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 55 व कई स्कूलों में 30 फीसदी रही। कुछ स्कूलों में शिक्षकों की संख्या भी कम रही। इसके अलावा कई स्कूलों में मिड-डे-मील कर्मी भी पूरे नहीं आए।
सोमवार को सुबह 8 बजे से लेकर ढाई बजे तक विद्यार्थियों की कक्षाएं लगीं। पहले दिन शिक्षकों ने बच्चों को दिए गए होमवर्क चेक किया। वहीं उन्हें विभिन्न गतिविधियां करवाई। शिक्षा निदेशालय की ओर से 1 से 7 जुलाई तक राजकीय स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां करवाई जानी है। इसका शेड्यूल निदेशालय की ओर से जारी कर दिया गया है। इस दौरान शिक्षकों को पौधरोपण, स्वस्थ्य जीवन शैली, ऊर्जा संरक्षण, पानी की बचत, कचरे का निस्तारण व अन्य गतिविधियां करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि ये गतिविधियां जून माह में की जानी थी। अधिक गर्मी होने के कारण इस समर कैंप को निदेशालय की ओर से स्थगित कर दिया गया था। जिसे अब करवाया जाएगा। इन गतिविधियों के अनुसार राजकीय विद्यालयों में पहले दिन पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक जुलाई से सभी राजकीय स्कूल खुल गए हैं। राजकीय मॉडल प्राइमरी विद्यालय में विद्यार्थियों उपस्थिति 55 फीसदी रही। वहीं शिक्षक 100 फीसदी पहुंचे। - बंसी लाल झाेरड़, मुख्य शिक्षक, राजकीय मॉडल प्राइमरी विद्यालय, चत्तगढ़पट्टी सिरसा।



वर्जन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी खुल गया। इस दौरान पहले दिन स्कूल में गतिविधि के दौरान पौधरोपण किया गया। इस दौरान सात जुलाई तक गतिविधियां जारी रहेगी। - चमन भारतीय, शिक्षक, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed