फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   gora gurmukh singh died

Sirsa News: घुकांवाली निवासी साधु गोरा गुरमुख सिंह का देहांत, श्रद्धालुओं ने दी अंतिम विदाई

Mon, 09 Mar 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
gora gurmukh singh died
ओढां,साधु गोरा गुरमुख सिंह (फाइल फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। गांव घुकांवाली निवासी साधु 93 वर्षीय गोरा गुरमुख सिंह का शनिवार दोपहर को देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह खाईशेरगढ़ रोड पर स्थित उनके डेरा परिसर में ही किया गया। इस अवसर पर विभिन्न डेरों के गद्दीनशीन एवं सेवादारों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
साधु गोरा गुरमुख सिंह के भतीजे फतेह सिंह ने बताया कि उनके चाचा गोरा गुरमुख सिंह बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के थे। वे डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रथम गद्दीनशीन संत साईं शाह मस्ताना महाराज से गुरु दीक्षा लेकर साधु बने और लंबे समय तक उनके साथ भी रहे। उन्होंने लंबे समय तक घुकांवाली के अनामी धाम आश्रम में रहकर सेवा की। जिसके बाद वर्ष 1990 के बाद उन्होंने अपने गांव घुकांवाली में खाईशेरगढ़ रोड पर खेत में डेरे की स्थापना की और वहीं रहकर राम नाम की भक्ति करने लगे। वे अविवाहित थे और उन्होंने जीवन भर ब्रह्मचर्य का पालन किया।
विज्ञापन

वे 6 भाई थे, जिनमें गोरा गुरमुख सिंह सबसे छोटे थे। उनके सभी पांचों भाइयों का देहांत हो चुका है। रविवार को उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर खुशपुर धाम आश्रम गोरीवाला से बाबा चंद सिंह महाराज, कैथल डेरा के गद्दीनशीन बाबा मल सिंह महाराज सहित विभिन्न डेरों से काफी संख्या में लोग व श्रद्धालुओं के अलावा गांव से भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका अंतिम संस्कार ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ ‘मस्ताना शाह बिलोचिस्तानी तेरा ही आसरा’ ‘हाजर नाजर जिन्दाराम तेरा ही आसरा’ के नारों के साथ विनती का भजन बोलकर किया गया। उनको मुखाग्नि उनके भतीजे फतेह सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed