फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gokul Setia taken to municipal council in bribery case, scene recreated

सिरसा: रिश्वत मामले में गोकुल सेतिया को नगर परिषद में लेकर पहुंची पुलिस, सीन रिक्रिएट किया

Fri, 10 Feb 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 10 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Gokul Setia taken to municipal council in bribery case, scene recreated
सिरसा। नगर परिषद के सेवादार पर रिश्वत लेने का आरोप लगाने और उसे बंधक बनाने मामले को लेकर पुलिस ने युवा नेता गोकुल सेतिया को तफ्तीश में शामिल किया है। गोकुल सेतिया को लेकर पुलिस शुक्रवार को नगर परिषद में पहुंची। पुलिस ने उस दौरान हुए पूरे मामले के सीन रिक्रिएशन किया और उस दिन कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार दोपहर तीन बजे डीएसपी साधुराम आरोपी गोकुल सेतिया को साथ लेकर नगर परिषद कार्यालय में पहुंची। पुलिस उसे घटनास्थल वाले कमरा नंबर 4 में लेकर पहुंची और पूरे मामले की पूछताछ की। सीन रिक्रिएशन के दौरान गोकुल सेतिया ने किस जगह पर नगर परिषद के सेवादार को पांच हजार रुपये की राशि लेते हुए पकड़ा था, किस तरह उसकी जेब से राशि निकाली और किस स्थान पर उसे पकड़कर बैठाया था। पुलिस ने सीन रिक्रिएशन के दौरान नगर परिषद के कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की। करीब 15 मिनट तक पुलिस ने पूरे मामले संबंधित से पूछताछ की ओर लौट गई। निशानदेही के बाद अब डीएसपी की तरफ पूरे सीन की रिपोर्ट तैयार करके हाईकोर्ट में भेजी जाएगी। जिसके पश्चात पुलिस की ओर से मामले में आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


रिश्वत लेने मामले में नगर परिषद कर रहा है अपने स्तर पर जांच
सेवादार की ओर से रिश्वत लेने के संबंध में नगर परिषद की ओर से अपने स्तर पर जांच की जा रही है। इसके लिए नगर आयुक्त डॉ. किरण सिंह ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर प्रतिनिधि करने की मांग की थी। हालांकि इससे नगर आयुक्त ने नगर परिषद और नगर पालिका के अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया था और दो दिन में मामले की जांच रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई है। ऐसे में अब उपायुक्त ने जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को कमेटी में शामिल करने के संबंध में पत्र भेजा है। जिसके पश्चात अब रिश्वत लेने संबंधित जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकुल सेतिया बोले: अब चलाया जाएगा एंटी करप्शन अभियान, हो चुकी है ट्रेनिंग
वहीं नगर परिषद में गोकुल सेतिया ने कहा कि मामले की जांच में शामिल होने के लिए पुलिस ने उन्हें बुलाया था। पुलिस की ओर से मामले में सीन रिक्रिएशन किया गया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में जिस सेवादार राजेश कुमार ने रिश्वत ली थी उस पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। जबकि उनके ऊपर कई तरह की धारा लगाकर मामले दर्ज किए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि अब उनकी तरफ से एंटी करप्शन मुहिम चलाई जाएगी। इसको लेकर उनकी ट्रेनिंग भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में अगर फिर से कोई रिश्वत लेता है तो उनकी तरफ से उसका भी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद में सरेआम रिश्वत ली जाती है। सेवादार को अधिकारियों ने मोहरा बनाया है। जिसकी ओर से ली गई राशि अधिकारियों व मंत्री तक पहुंचती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिरसा के विधायक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों ने मिलकर उन पर झूठे मामले दर्ज करवाए हैं। जिसका अब कोई फैसला करेंगी। उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है।


यह था पूरा मामला
नगर परिषद में 11 जनवरी को युवा नेता गोकुल सेतिया ने नगर परिषद के एक सेवादार पर रिश्वत लेने का आरोप लगा उसके कार्यालय में बैठा लिया। जिसके बाद नगर परिषद में कर्मचारियों के साथ बहस हो गई। नगर परिषद के सफाई सहित अन्य सभी कर्मचारियों ने एक दिन हड़ताल भी रखी और कर्मचारियों ने कार्यालय में कोई भी कार्य नहीं किया। जिसके पश्चात पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने गोकुल सेतिया के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, बंधक बनाने, गालियां निकालने की धारा लगाकर मामला दर्ज किया था। ऐसे में नगर परिषद की ओर से शिकायत देने के बाद पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धारा लगाई थी। पुलिस की ओर से मामला दर्ज किए जाने के बाद गोकुल सेतिया ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। जिन्हें हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है। हाईकोर्ट के आदेशों पर अब पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

वर्जन
हाईकोर्ट के आदेशों पर गोकुल सेतिया को जांच में शामिल कर सीन रिक्रिएट कर मामले की जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर हाईकोर्ट में भेजी जाएगी।
-साधुराम, डीएसपी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed