फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   gogamedi, hydrozen gas, ballon explode, 25 burn, gogamedi festival, accident

गोगामेड़ी मेले में हाईड्रोजन गैस का गुब्बारा फटा, आग से 25 श्रद्धालु झुलसे

Wed, 24 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 24 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
gogamedi, hydrozen gas, ballon explode, 25 burn, gogamedi festival, accident
गाेगामेड़ी हादसा - फोटो : Bureau

हरियाणा सीमा से सटे राजस्थान के धार्मिक स्थल गोगामेड़ी में चल रहे मेले के दौरान मंगलवार दोपहर नोहर रिलीफ सोसायटी की धर्मशाला के ऊपर लगे हाइड्रेाजन गैस का गुब्बारा फटने से लगी आग से 25 श्रद्धालु झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए नोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अचानक हुए हादसे से मेला परिसर में अफरा तफरी मच गई। मौके पर तैनात पुलिसबल और दमकम कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोगामेड़ी मेला स्थल पर नोहर रिलीफ सोसायटी की धर्मशाला के ऊपर विज्ञापन वाला एक हाइड्रेाजन गैस का गुब्बारा लगाया हुआ था। दोपहर बाद अचानक गुब्बारा फट गया और हाइड्रेाजन गैस चारों और फैल गई। गैस ने तुंरत आग पकड़ ली,जिसकी चपेट में आकर कई लोग झुलस गए। इसके बाद मौके पर अफरा तफराी मच गई।
विज्ञापन


पुलिस और दमकम कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया और सभी को उपचार के लिए नोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।  गोगामेड़ी थाना प्रभारी नरेश गिरा ने बताया कि मेला क्षेत्र में धर्मशाला की पहचान व पूछताछ केन्द्र के संकेत के रूप में गुब्बारा लगाया गया था। इस गुब्बारे के फटने के कारण व गुब्बारे के जले हुए रबड के टुकड़ो के गिरने के कारण यात्रियों में कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। घायलों को स्वयंसेवको व प्रशासन ने सम्भाला और उपचार के लिए भादरा व नोहर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग झुलसे
गुब्बारा फटने से झुलसे रविलाल (12) व विष्णु कुमार पुत्र हीरालाल जाटव निवासी कच्चा तालाब, होडल जिला पलवल, रामप्रताप निवासी उज्जलवास, ओमप्रकाश चौधरी निवासी नोहर, राजवीर (27) पुत्र शेर सिंह निवासी सिरसा को भादरा के विवेकानन्द चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि मोहनलाल पुत्र द्वारकाप्रसाद, जुगलकिशोर पुत्र प्रभुशरण दोनों निवासी नोहर, मदनलाल पुत्र मनफूल सिंह निवासी रामगढ़, अक्षत (11) पुत्र राहुल वशिष्ठ निवासी नोहर, भानु प्रताप (8) पुत्र मुकेश जाट निवासी पलवल, प्रदीप कुमार (15) पुत्र प्रमोद कुमार निवासी अलीगढ़ (यूपी), हरियाणा निवासी गुंजन (8) पुत्री महेश जाटव, कृष्ण कुमार (12) पुत्र अशोक जाट, धनेश (7) पुत्र महेश जाटव, खजानीराम, मोहित (9) पुत्र शीशराम, अजीत कुमार (20) पुत्र तुलसीराम, प्रिया (9) पुत्री त्रिलोकचंद, उसकी बहन आशा रानी व भाई राहुल, सुखदेव सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी रामगढ़, अंकित (15) पुत्र हरी सिंह निवासी यूपी,  सोनू जाट तथा जितेन्द्र सिंह राजपूत निवासी यूपी झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद गुंजन, धनेश, भानुप्रताप, प्रदीप, कृष्ण, अक्षत व राहुल को रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed