फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Goat herder attacked with sharp weapon and injured, two named

Sirsa News: बकरी चराने वाले पर नुकीले हथियार से हमला कर किया घायल, दो नामजद

Mon, 03 Jun 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 03 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Goat herder attacked with sharp weapon and injured, two named
बडागुढ़ा। गांव खतरावां में बकरी चराने के काम करने वाले शख्स पर हमला कर घायल करने के मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में घायल की शिकायत पर दो नामजद व दो अन्य को खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरपाल सिंह निवासी गांव खतरावां ने बताया कि वह बकरियां चराने का काम करता है। 29 मई की शाम 7 बजे के करीब जब बकरियां चराकर घर लौट रहा था। जब वह घर पहुंचा तो उसके पीछे-पीछे गांव के ही बिट्टू व रेशम सिंह के अलावा दो अन्य मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए आए और घर में घुस गए। बिट्टू अपने हाथ में कोई नुकीला हथियार लिए हुए था। उसने उसके सिर पर वार किया। चोट लगते ही वह नीचे गिर गया। उसके साथ आए रेशम सिंह ने उस पर लात-घूसों से वार किया। इस पर उसने शोर मचाया तो परिवार वाले आसपास को लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देखकर चारो आरोपी हथियार सहित मौके से फरार हो गए। आरोप है कि वे जाते-जाते धमकी देते गए कि आइंदा कही मिले तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

वहीं शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने उसे कालांवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे सिरसा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से उसको हिसार के अग्रोहा रेफर कर दिया गया। वहां से उसके परिजन ले आए और सिरसा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर दो नामजद व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरपाल सिंह ने कहा कि करीब दो माह पहले उसके बेटे कमलप्रीत का आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था। इस मामले में गांव में ही पंचायती तौर पर राजीनामा हो गया था। उस पर जो हमला हुआ है आरोपी बिट्टू सिंह, रेशम सिंह व दो अन्य ने किया है इसी रंजिश में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed