फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Girl safety, CCTV in village, CCTV Camera, positive news

बेटियों की सुरक्षा के लिए गांव के हर कोने में लगाया सीसीटीवी कैमरा

Tue, 27 Sep 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 27 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Girl safety, CCTV in village, CCTV Camera, positive news
सीसीटीवी - फोटो : Demo pic

महिलाओं तथा बेटियों की सुरक्षा के लिए गांव सावंतखेड़ा की पंचायत ने गांव के प्रत्येक कोने में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। कैमरों का कंट्रोल रूम ग्राम सचिवालय में स्थापित किया गया है। जिला उपायुक्त के अनुसार प्रदेश का ऐसा पहला गांव हैं, जिसने ऐसी शुरुआत की है।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम को उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कैमरों तथा ग्राम सचिवालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगने से गांव की सुरक्षा बढ़ी है। महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा गांव के प्रत्येक कोने, स्कूल, आंगनवाड़ी सेंटर, ग्राम सचिवालय, दूसरे गांवों से जुड़ने वाले रास्तों पर भी सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इससे अन्य गांवों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अन्य गांवों से आई पंचायतों से भी कहा कि आप भी ऐसे की कैमरे गांव में मुख्य चौराहों पर लगाएं जिससे कोई भी अनहोनी की आशंका कम होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल भी समय-समय पर करते रहें। उन्होंने कहा कि यह गांव पंजाब बॉर्डर के नजदीक है फिर भी इस गांव का लिंगानुपात बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि स्कूल व आंगनबाड़ी सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे लगने से वहां का स्टाफ समय पर आएगा। सरपंच सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि गांव सांवतखेड़ा चौराहे में स्थित है। गांव दीवानखेड़ा, डबवाली, मसीतां, सिरसा तथा मांगेआना को सड़कें निकलती हैं। प्रत्येक चौराहे को कैमरे में कवर किया गया है। गांव में 37 कैमरे लगाए गए हैं। जिन पर पंचायत का 3.70 लाख रुपये का खर्च आया है। सरपंच के अनुसार बढ़ती हुई चोरियों तथा महिला संबंधी अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए उपरोक्त कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed