{"_id":"67a25840197c3d70900c9be6","slug":"girl-cheated-of-rs-67-lakh-in-the-name-of-work-from-home-case-registered-sirsa-news-c-128-1-svns1027-132666-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवती से 67 लाख रुपये की ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवती से 67 लाख रुपये की ठगी, केस दर्ज
Tue, 04 Feb 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठगों ने ऐलनाबाद की एक युवती से 67 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
अपनी शिकायत में युवती भारती ने बताया कि उसके पिता की किराना दुकान है। उसने बताया कि पिता की अनुपस्थिति में वह दुकान संचालित करती है। उसने बताया कि 2021 में उसके पास किसी रूही शर्मा नामक युवती का फोन आया और उसने वर्क फ्रॉम होम की बात कही। उसने बताया कि उसे पीडीएफ फाइल को एक्सल में करके भेजना होगा। इसके लिए कंपनी उसे लैपटॉप उपलब्ध करवाएगी। उसे पेपर वर्क पूरा करने की एवज में 1500 रुपये की मांग की। उसने यह राशि अपने पेटीएम से अदा कर दी। उसे कहा गया कि यह जिओ कंपनी का सरकारी काम है, इसके लिए जीएसटी लगेगा, जोकि उसे बाद में रिफंड कर दिया जाएगा।
इसके बाद उससे अलग-अलग समय पर रुपये की मांग की गई। इस प्रकार उससे 67 लाख 80 हजार 277 रुपये की ठगी हुई है। इसके बाद उस साइबर ठगी अहसास हुआ और साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।