{"_id":"58b461c24f1c1bbd56831dff","slug":"giong-to-school-girl-student-lifted-on-bike-then-throw-from-running-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही छात्रा को पहले दी लिफ्ट फिर चलती बाइक से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रही छात्रा को पहले दी लिफ्ट फिर चलती बाइक से फेंका
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने एक छात्रा को लिफ्ट देकर उससे बेहूदा सवाल किया, विरोध करने पर चालक चलती बाइक से छात्रा को फेंक गया, जिससे वह घायल हो गई। छात्रा को उपचार के लिए परिजनों ने ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां से उसे सिरसा रेफर किया गया है। मामला बड़ागुढा थाना क्षेत्र के गांव कर्मगढ़ के निकट का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुईयां नेपालपुर निवासी घायल छात्रा के पिता ने बताया कि गांव में हाई स्कूल न होने के कारण उसकी बेटी साहुवाला प्रथम के राजकीय उच्च विद्यालय मेें पढ़ने जाती है। उसकी बेटी हर रोज साइकिल पर ही जाती है लेकिन सोमवार को उसकी साइकिल खराब होने के चलते वह गांव के ही एक व्यक्ति से लिफ्ट लेकर गांव कर्मगढ़ तक चली गई।
वहां से आगे वह पैदल ही चल पड़ी। पीड़ित छात्रा ने बताया कि कर्मगढ़ में स्थित एक फैक्टरी के पास बाइक सवार करीब 40 वर्षीय व्यक्ति ने उसे साहुवाला छोड़ देने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। छात्रा के अनुसार उक्त व्यक्ति ने उससे उसका गांव, माता-पिता व उसका नाम पूछा। बाद में उससे बेहूदा सवाल पूछा तो वह सहम गई और शोर मचा दिया। इस बीच उक्त व्यक्ति ने उसे चलती बाइक से धक्का देकर गिरा दिया और कर्मगढ़ की ओर फरार हो गया। इस घटना में छात्रा को मुंह, हाथ व पैरों पर चोटें आई हैं। घायल छात्रा को तीन युवकों ने उसके स्कूल पहुंचाया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को गांव में लाकर प्राथमिक उपचार करवाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढां में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
हां स्कूल की बच्ची के साथ घटना हुई है। वह स्कूल में घायलावस्था में पहुंची थी उसका उपचार करवाकर परिजनों को सूचित किया गया है। स्कूल के टीचर अमित कुमार ने कर्मगढ़ में फैक्टरी के बाहर लगे कैमरे की फुटेज देखी थी लेकिन उनके कैमरे का मुंह अंदर की तरफ होने के कारण उसमें कुछ नहीं आया। हम तो अक्सर विद्यार्थियों को बोलते रहते हैं कि अनजान से लिफ्ट न लें।
- लता मुंजाल, इंचार्ज राउवि साहुवाला प्रथम
अस्पताल से घायल किशोरी का रुक्का और परिजनों की ओर से दरखास्त आई है। मैंने पुलिस को मौके पर छानबीन के लिए भेज रखा है। किशोरी के बयान लिए जाएंगे उसके बाद ही कुछ कहा जाएगा कि पूरा मामला क्या है।
- यादविंद्र सिंह, एसएचओ बड़ागुुढा