फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ghukanwali and Lohgarh team reached quarter finals

Sirsa News: घुुकांवाली व लोहगढ़ की टीम र्क्वाटर फाइनल में पहुंची

Sat, 21 Oct 2023 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Oct 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Ghukanwali and Lohgarh team reached quarter finals
 प्रतियोगिता के दौरान मैच जीतने वाली टीमों को सम्मानित करते प्रबंधक कमेटी के सदस्य। 
कालांवाली।
विज्ञापन

शहर के समाजसेवी तरसेम बांसल स्टार और क्रिकेटर काका ठाकुर की याद में युवाओं ने हुडा सेक्टर आर-3 में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्यातिथि के तौर पर राजेश काका असीर, जबकि पूर्व पार्षद अमृतपाल बोबी, आढ़ती एसोसिएशन के उप-प्रधान कविश गर्ग ने विशेष तौर पर शिरकत दी।
समाजसेवी काका असीर ने बताया कि खेलों से इंसान मानसिक व शारीरिक तौर पर मजबूत बनता है। खेल की मात्र ऐसा उपाय है, जिसकी लगन लगने के बाद युवा अपने आपको नशे से दूर रख सकते है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रथम राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में सुखचैन ने लालेआना पंजाब को 9 विकेट से हराया। दूसरे मैच में झुट्टीखेड़ा ने खुईयां नेपालपुर को 16 रन से हराया। तीसरे मैच में घुक्कांवाली ने डबवाली को 6 विकेट से हराया। चौथे मैच में लोहगढ़ ने रामसरां को 9 विकेट से हराया। पांचवें मैच में भंगु ने मंडी कालांवाली की टीम को 7 विकेट से हराया। तख्तमल ने लेलेवाला को 20 रन से हराया। दूसरे राउंड में भंगु ने घुकांवाली को 30 रन से हराया। झुट्टीखेड़ा ने तख्तमल को 20 रन से हराया। पुल क्लीयर मैच में घुुकांवाली की टीम सुखचैन को 30 रन से हराकर व लोहगढ़ की टीम ने झुट्टीखेड़ा को 45 रन से हराकर र्क्वाटर फाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता में खुशी गुरूसर, मिंकू कालांवाली, जिंदर हीरके ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर आयोजन एडवोकेट दलीप सोलंकी, मास्टर तेजपाल सिंह, अजय जिंदल, मुकेश जिंदल, सुरेंद्र ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, भरत सिंह, बलदेव सिंह सहित कई युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed