{"_id":"68adf83ffa98c3632f062df4","slug":"ghaggar-cracked-in-mirpur-area-administration-took-care-of-it-on-time-and-repaired-it-sirsa-news-c-128-1-svns1027-143179-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मीरपुर रकबे में घग्गर में आई दरार, समय पर प्रशासन ने संभाला, दुरुस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मीरपुर रकबे में घग्गर में आई दरार, समय पर प्रशासन ने संभाला, दुरुस्त किया
विज्ञापन
सिरसा। रंगोई नाले की सफाई करते हुए मशीन। स्9ोत
सिरसा/डिंग मंडी। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ साथ हरियाणा और पंजाब में लगातार बारिश के कारण घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इस कारण मंगलवार को गांव मीरपुर के रकबे में जलभराव हो गया। घग्गर का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के तटबंधों से पहले बने खेतों में दो से पांच एकड़ रकबे में पानी भर गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी और समय रहते घग्गर के किनारों को मजबूत कर दिया गया। वहीं, घग्गर के जलस्तर को कम करने के लिए हिसार रोड के रंगोई नाले में पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन रंगोई नाले की सफाई नहीं होने के कारण नाले के टूटने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इस पर चिंता जताई है। वहीं, प्रशासन ने अब रंगोई नाले की सफाई शुरू करवाई है, ताकि कहीं से नाला टूटे नहीं।
रंगाई नाले में पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहा जलस्तर
ग्रामीणों के अनुसार, रंगाई नाले में जलस्तर पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहा है। समय रहते हुए नाले की पूरी तरह सफाई न होने से पानी रुकने और ओवरफ्लो होने की आशंका पैदा हो गई है। हालांकि प्रशासन ने जलकुंभी व अन्य कचरा निकालने के लिए मशीन लगाई हुई है। इसके बाद भी ग्रामीणों की चिंता बनी हुई है। वहीं, दोपहर को दो बजे के आसपास घग्गर के साथ लगते खेतों में जलभराव होने लगा। मीरपुर के रकबे में घग्गर ओवरफ्लो होने के कारण पानी भर गया। ग्रामीण ने जब पानी भरते हुए देखा तो प्रशासन को सूचित किया। ग्रामीणों और प्रशासन ने मिलकर देर शाम तक घग्गर के किनारों को मजबूत करने का काम किया। घग्गर नदी के पानी को रोकने के लिए बनाए गए तटबंधों के बीच में यह रकबा पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर दुरुस्त करवा दिया गया है। यह बांध से पहले के अंदर के खेत है, जहां स्तर पर बढ़ने पर जलभराव होना निश्चित है। अभी तक कोई खतरे वाली बात नहीं है।
- संदीप शर्मा, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।