{"_id":"afb7c05cc1f2ddae0b0fb5962cf5cf4f","slug":"generated-awareness-rally-on-world-aids-day-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व एड्स दिवस पर निकाली जागरुकता रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व एड्स दिवस पर निकाली जागरुकता रैली
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व एड्स दिवस पर मंगलवार को नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली गई। जिसे सीएमओ डॉ. सूरजभान कंबोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
यह रैली शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए स्थानीय टाउन पार्क पहुंची, जहां नर्सिंग छात्राओं को जलपान करवाया गया।
इस मौके पर डॉ. सूरजभान कंबोज ने बताया कि एक दिसंबर को हर वर्ष विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है और कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एड्स एक ऐसी बीमारी है, जिसका अभी तक कोई उपचार नहीं है। इस बीमारी को सिर्फ और सिर्फ परहेज व उचित जानकारी से ही कम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में एचआईवी के 206 मामले सामने आए, जिनमें से 203 लोगों की दवा व उचित परहेज के कारण हालत काफी बेहतर है।
नर्सिंग छात्राओं आरती, नीरज, रीतू समेस्ता, सोनू सहित अन्यों ने भी बताया कि इस बीमारी का कोई पुख्ता इलाज नहीं है और उचित उपचार से इस बीमारी को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बीमारी को कम करने व इसके प्रति जागरूक होने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में केंद्र बनाए गए हैं, जहां इसकी जानकारी नि:शुल्क दी जाती है और उचित परामर्श भी दिया जाता है।
इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण, डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. रोहताश, डॉ. विपुल गुप्ता, एएनएम स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता ग्रोवर, सुशीला, कुलदीप, सरोज व लार्ड शिवा कॉलेज से रजनी सहित नर्सिंग छात्राएं उपस्थित थी।
नशा मुक्ति केंद्र पर जागरुकता कार्यक्रम
कालांवाली। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से ओढां रोड पर संचालित नशा मुक्ति एंव परामर्श केंद्र द्वारा मंगलवार को विश्व एड्स दिवस पर गांव देसू मलकाना में नशा एवं एड्स विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में केंद्र के परियोजना संयोजक शमशेर सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा के तौर पर सामूहिक रूप से प्रयेग होने वाली सिरिंज के माध्यम से रक्त द्वारा एचआईवी वायरस का आदान प्रदान हो जाता है रक्त द्वारा एक व्यक्ति की बीमारी दूसरे व्यक्ति में जाने से रोकने के लिए सही जानकारी ही काफी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा सभी प्रकार के नशा छुड़ाने की जानकारी दी जाती है तथा इलाज भी नि:शुल्क किया जाता है।
एड्स का ज्ञान बचाए जान
डबवाली। एचपीएस की नटखट संस्था की ओर से विद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर एड्स का ज्ञान बचाए जान विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया तथा एक मनभावन रंगोली के माध्यम से एड्स के प्रति जागृत करने का प्रयास किया। एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशियेंसी सिंड्रोम (एड्स) के बारे में आज शायद ही कोई अनभिज्ञ हो।
विद्यालय निदेशक एवं प्रिंसिपल आचार्य रमेश सचदेवा ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश में आज भी जिन्हें एड्स है वे स्वीकारने से कतराते हैं। यदि उनके प्रति समानता का व्यवहार किया जाए तो स्थिति और भी सुधर सकती है। अधिकांश लोग असुरक्षित यौन संबंध और संक्रमित रक्त के कारण एड्स की चपेट में आते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की राजनीति विभाग की प्रवक्ता बिमला देवी, बायोकैमिस्ट्री की प्रवक्ता अर्चना, लता मिश्रा तथा अंग्रेजी की प्रवक्ता रमनदीप कौर ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। खेल प्रशिक्षक अमनदीप सिंह ने विशेष रूप से इस कार्यक्रम का क्रियान्वन किया।
नटखट की ओर से बारहवीं कक्षा की छात्रांए मुस्कान बजाज, कोमल रानी तथा ने अपने विचार रखे। दसवीं कक्षा के आकाशदीप सिंह, नवदीप सिंह, अमिश व अर्शदीप सिंह ने हाथों में एड्स के रेड रिब्बन लेकर इसके नियंत्रण का संदेश दिया।
चालकों व परिचालाकों ने इस सारे कार्यक्रम में विशेष रूप से रुचि ली तथा नटखट संस्था का आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से चालक कुलवीर सिंह, सुग्रीव, गगनदीप सिंह, अंग्रेज, शीतल, राम स्वरूप, हरजिन्द्र, हामीद खाँ, परिचालक गुरजंट, स्वर्ण, संदीप, कुलदीप, अंगद, विष्णु राम, व सेवादार कैलाश, पप्पू भैया, मंगत ने भाग लिया।
संक्रमित सुई से हो सकता एचआईवी
डबवाली (सिरसा)। विश्व एड्स दिवस पर मंगलवार को नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्वयंसेवकों की ओर से एक जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ एम के भादू द्वारा बच्चों को जानकारी दी गई। उनके साथ सीता राम आईसीटीसी काउंसिल भी विद्यालय पहुंचे।
उन्होंने बच्चों को बताया कि एड्स एक लाईलाज इलाज बीमारी है जोकि शरीर की अन्य बीमारियों से लड़ने की क्षमता खत्म कर देता है।
संक्रमित सुई के इस्तेमाल से व्यक्ति एड्स से ग्रस्त हो सकता है। एनएसएस प्रभारी दीपक सेठी ने कहा कि बचाव ही इलाज है। प्रधानाचार्य हरि प्रकाश शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जीवन सिंगला, जसविंद्र मनकू, संजीव चंजोत्रा, दलीप जोयल व पूजा धारू उपस्थित थे।
एनसीसी कैडेट ने निकाली रैली
डबवाली। विश्व एड्स दिवस पर राजा राम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी एयरविंग कैडेट्स तथा विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने नंबर एक हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी हिसार के तत्वाधान में एड्स जागरुकता रैली निकाली। रैली को हरी झंडी प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार गौड़ ने दिखाई।
50 एनसीसी एयरविंग कैडेट्स तथा विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने एनसीसी एयरविंग अधिकारी सत्यपाल जोशी के नेतृत्व में एड्स जागरुकता रैली निकाली। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापिका निवेदिता गुप्ता ने एनसीसी एयरविंग कैडट्स को एड्स से बचाव के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर एनसीसी एयरविंग कैडेट्स तथा विद्यालय के छात्र/छात्राओं के बीच एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पेंटिंग तथा स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडिट दीपाली, द्वित्तीय कैडिट सचिन तथा तृत्तीय स्थान जय प्रकाश ने प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडिट मनु वर्मा, द्वित्तीय कैडिट ईसिका तथा तृत्तीय स्थान कैडिट मोहित बांसल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर उपरोक्त प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका कैडट्स नीता मोंगा तथा रेखा गुप्ता ने बाखूबी निभाई। इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।