फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gas cylinders and money for cooking have not arrived in 1378 Anganwadi centers of the district for the last three years.

Sirsa News: जिले की 1378 आंगनबाड़ी केंद्रों में पिछले तीन साल से नहीं आया गैस सिलिंडर व खाने बनाने का पैसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinders and money for cooking have not arrived in 1378 Anganwadi centers of the district for the last three years.
सिरसा। महिला एवं बाल विकास विभाग पिछले तीन साल आंगनबाड़ी केंद्रों को गैस सिलिंडर तक उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। जिसके कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए नौनिहालों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाना टेढ़ी खीर साबित है रहा है। बच्चों को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए उन्हें अपने स्तर पर जुगाड़ करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में विभाग की ओर से कुल 1378 आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किए गए हैं। हर केंद्र में करीब 20 से 30 नौनिहाल रोजाना क-ख-ग सीखने के लिए आते हैं। वहीं इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब 2500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर्स नौनिहालों की देखभाल करती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की माने तो जिले में पिछले 3 साल से गैस सिलिंडर भरवाने का पैसा जारी नहीं हुआ है। जिसके कारण उन्हें खाना बनाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का कहना है कि खाना बनाने के लिए वे स्वयं अपने पैसों से सिलिंडर भरवाती हैं, ताकि कोई बच्चा भूखा न रहे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वो अपने पैसों से आखिर कब तक सिलिंडर भरवाएंगी। वहीं विभाग को बार-बार कहने पर भी किसी समस्या का हल नहीं हो रहा है। कार्यकर्ताओं की माने तो अगर यही हालात रहे तो जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसाले व फ्लैक्सी फंड भी नहीं भेज रहा विभाग
विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में मसालों जैसे नमक, मिर्च, हल्दी, जीरा का भी पैसा नहीं आ रहा है। बेसिक मसाले भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वयं अपने खर्चें पर ही ला रही है। वहीं विभाग की ओर से एक फ्लैक्सी फंड दिया जाता है। जिसमें केंद्रों पर झाड़ू, पौछा, बर्तन, सिलिंडर व अन्य सामान लाया जाता है। ये फंड भी पिछले 3 साल से नहीं आ रहा है। वहीं पिछले 2 साल गर्भवती महिलाओं की विभाग की ओर से गोद भराई भी नहीं की गई है।

बच्चों को इस प्रकार दिया जाता है पौष्टिक आहार
- सोमवार को मीठा दलिया
- मंगलवार को पूरी-आलू की सब्जी
- बुधवार को मीठे चावल
- वीरवार को नमकीन दलिया
- शुक्रवार को परांठा, आलू की सब्जी
- शनिवार को पुलाव
---------------------------
जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पिछले 3 साल से सिलिंडर भरवाने का पैसा नहीं आया है। जिसके कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वयं के पैसों सिलिंडर भरवाने पड़ते हैं। इसके अलावा और भी बहुत से ऐसे पैसे है जो विभाग नहीं दे रहा है। कार्यकर्ता खुद के पैसों से आखिर कब तक आंगनबाड़ी को चला पाएंगी।
-प्रमिला देवी, जिला प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed