{"_id":"65bbd8f824fb8a263505edf6","slug":"gardeners-will-also-be-able-to-take-advantage-of-bhavantar-bharti-and-my-crop-my-details-sirsa-news-c-128-1-svns1027-114407-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बागवानी करने वाले भी भावांतर भरपाई व मेरी फसल मेरा ब्योरा का उठा सकेंगे लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बागवानी करने वाले भी भावांतर भरपाई व मेरी फसल मेरा ब्योरा का उठा सकेंगे लाभ
Thu, 01 Feb 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। बागवानी के साथ दूसरी फसलों की बिजाई करने वाले किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रदेश में अब बागवानी करने वाले किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा व भावांतर भरपाई योजना का लाभ उठा सकेंगे। ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदेश सरकार ने किसानों को यह सुविधा प्रदान की है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान विशेष विकल्प प्रशासन ने दिया है। जिस पर किसान अपना आवेदन कर सकते हैं।
सिरसा जिले में अब 706 हेक्टेयर भूमि पर बाग लगाने वाले किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। क्योंकि किसानों की ओर से बाग के साथ गेहूं, चना, सरसों आदि की बिजाई की जाती थी। संवाद
बागवानी में इस प्रकार मिलती है सब्सिडी
1 पहली किस्त - 23 हजार रुपये
2 दूसरी किस्त - 10 हजार रुपये
3 तीसरे किस्त - 10 हजार रुपये
इस प्रकार है भूमि
वर्ष 2022 - 23 में जिले में बागवानी क्षेत्र - 571 हेक्टेयर
वर्ष 2023 - 24 में जिले में नया बागवानी क्षेत्र - 135 हेक्टेयर
यह आ रही थी बागवानी के किसानों को परेशानी
किसानों की ओर से जिले में बाग बड़े स्तर पर लगाए जाते हैं। कई अलग-अलग फलों के बाग लगाए गए हैं। बाग को तैयार होने में तीन से चार वर्ष का समय लगता है। इस दौरान किसान बाग के साथ-साथ अन्य फसलों को बागवानी एरिया में बिजाई करता है। लेकिन वह अपनी फसल को मेरी फसल मेरा ब्योरा व भावांतर भरवाई योजना के लिए दर्ज नहीं करवा सकता था। यदि किसान ऐसा करता है तो उसके बागवानी सब्सिडी नहीं मिलती थी। यही बागवानी सब्सिडी लेता था तो वह मेरी फसल मेरा ब्योरा व भावांतर भरपाई योजना का लाभ नहीं उठा सकता था। इसी समस्या के समाधान की मांग विभाग और किसान पिछले कुछ सालों से कर रहा था।
विज्ञापन
बागवानी करने वाले किसानों के लिए अब पोर्टल पर इंटरक्रॉपिंग का विकल्प आ गया है। ऐसे में अब बाग के साथ मेरी फसल मेरा ब्योरा और भावांतर भरपाई योजना का भी लाभ उठा सकेंगे। इससे बाग लगाने वाले किसानों की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि लंबे समय से किसान इस समस्या से परेशान थे।
-डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राठौर, जिला उद्याग अधिकारी, सिरसा