{"_id":"625daac0411f9634697f2445","slug":"funds-released-for-construction-of-18-health-sub-centers-new-27-sub-centers-to-be-built-at-a-cost-of-14-crores-sirsa-news-hsr629432390","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 स्वास्थ्य सब सेंटरों के निर्माण के लिए राशि जारी, 14 करोड़ की लागत से बनाए जाने है नए 27 सब सेंटरों के भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 स्वास्थ्य सब सेंटरों के निर्माण के लिए राशि जारी, 14 करोड़ की लागत से बनाए जाने है नए 27 सब सेंटरों के भवन
विज्ञापन
सिरसा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए सरकार की ओर से 27 सब सेंटरों के भवनों का निर्माण करने की अनुमति दी गई थी। जिसमें से अब 18 सब सेंटरों के निर्माण के लिए पंचायत विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग को भूूमि अलॉट की गई है। इनके निर्माण के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। जिसके बाद अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की ओर से भवन का निर्माण कार्य करवाया जाना है। 27 सब सेंटर पहले सरकारी भवन और कंडम भवनों में चलाए जा रहे थे।
कोरोना संक्रमण से ग्रामीण क्षेत्र अधिक प्रभावित होने और स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए सरकार ने 15वें फाइनेंस कमीशन वर्ष 2021-22 में नए सेंटर बनाने को अनुमति दी थी। जिसमें सिरसा के 27 सब सेंटरों का चयन किया गया था। सब सेंटरों के नए भवन के निर्माण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत विभाग को पत्र लिखकर जगह की मांग की थी। जिसमें से अब 18 सब सेंटरों की जगह का चयन कर लिया गया है और इन सब सेंटरों के निर्माण को लेकर करीब 9 करोड़ 99 लाख की राशि जारी कर दी गई हैं। ताकि जल्द से जल्द इन सेंटरों के भवन का निर्माण हो सके और मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा सके । हालांकि अभी नौ सब सेंटरों के निर्माण के लिए जगह का चयन नहीं हो पाया है। जिसके लिए विभाग ने डीडीपीओ को पत्र लिखा है।
14 करोड़ 98 लाख के खर्च से बनाए जाएंगे सब सेंटर
स्वास्थ्य विभाग के अधिक सब सेंटर सरकारी भवनों में या किराए के भवनों में चलाए जा रहे हैं। सरकारी भवन कंडम होने और जगह की कमी के चलते विभाग ने कई सेंटरों के निर्माण के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा था। जिसके बाद 2021-22 वित वर्ष में सेंटरों के निर्माण की मंजूरी मिली थी। एक सब पर साढ़े 55 लाख का खर्च आना है। जिले के 27 सब सेंटरों पर 1498.5 लाख रुपये का खर्च होना है।
विज्ञापन
जिले के इन गांवों में बनाए जाने है नए स्वास्थ्य सब सेंटर
सरकारी की ओर से गांव चोरमार, धिंगतानियां, केलनियां, नटार, रसूलपुर, सलारपुर, मौजदीन, बालासर, बाहिया, सुल्तानपुरिया, वैदवाला, अबूबशहर, छतरियां, बनवाला, बिज्जूवाली, पंजुआना, फरवाईं कलां, राजपुरा, फिरोजाबाद, पक्का, थिराज, फग्गू, मांगेआना, तिगड़ी, सावंत खेड़ा, रघुवाना, अलीकां में सब सेंटर बनाया जाना है।
दो ब्लॉक प्रोग्राम यूनिटों का भी किया जाएगा निर्माण
सरकार की ओर से आयोजित किए जाने वाले प्रोग्रामों को करवाने के लिए छह (बीपीएमयू) ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट का निर्माण भी करवाया जाना है। एक यूनिट पर 80.96 लाख रुपये खर्च होंगे। हालांकि सरकार की ओर से छह ब्लॉक प्रोग्राम यूनिटों की अनुमति दी गई है। जिसमें से दो इस वर्ष तैयार किए जाएंगे और दो अगले वर्ष में तैयार होंगे। इन यूनिटों में बैठक और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा सकेगा।
कंडम और सरकारी भवनों में चल रहे ग्रामीण क्षेत्रों के 27 सब सेंटरों में से 18 सेंटरों के लिए जगह का चयन किया जा चुका है। पंचायत जमीन पर इनका निर्माण करवाया जाना है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को पत्र लिखा गया है। इन सेंटरों के निर्माण के लिए बजट भी जारी किया जा चुका है।
-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा।