{"_id":"5e1223798ebc3e880a639cc4","slug":"fruit-expo-sirsa-news-rtk5358115161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगेआना में फ्रूट एक्सपो के पहले दिन 2500 किसानों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगेआना में फ्रूट एक्सपो के पहले दिन 2500 किसानों ने लिया भाग
विज्ञापन
fruit expo
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यान विभाग हरियाणा की ओर से उपमंडल के गांव मांगेआना स्थित फल उत्कृष्टता केंद्र में 5 जनवरी को दो दिवसीय प्रांतस्तरीय तृतीय फल एक्सपो 2020 की शुरूआत की गई। जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि एमएचयू करनाल के वाइस चांसलर डॉ. समर सिंह ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डायरेक्टर जनरल डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने की। इससे पूर्व प्रथम दिवस सर्वप्रथम किसानों का पंजीकरण किया गया और फल एवं फल उत्पाद प्रविष्टियां अंकित की गई। कार्यक्रम में पहुंचे कई किसानों व आम लोगों ने इस दौरान एक्सपो की फसलों पर तकनीकी सत्र में भाग लिया और इसके साथ-साथ केंद्र भ्रमण व प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए रमेश वर्मा ने बताया कि दो दिवसीय तृतीय एक्सपो-2020 में विभाग, फ्रूट उत्पादक, एग्रीकल्चर, फीड, सीड व इंप्लीमेंट्स की ओर से कुल 33 स्टालें लगाई गई हैं।
पहले दिन 2500 किसानों ने किया भ्रमण
आज फल एक्सपो के पहले दिन करीब 2500 किसानों ने एक्सपो का भ्रमण किया। किसानों ने एक्सपो में प्लांटेशन और ड्रिप सिस्टम के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि मेले में फल उत्पाद किन्नू, मालटा, नींबू, अमरूद व अन्य फल उत्पादों से तैयार किए गए पदार्थ जैसे जैम, अचार, स्क्वैश की प्रतियोगिता भी रखी गई। इसके अलावा गृह निर्मित फल उत्पाद भी प्रतियोगिता का हिस्सा रहेंगे।
प्रथम विजेता को मिलेंगे 11 हजार रुपये का पुरस्कार
एक्सपो में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों व उत्पादकों को नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रथम विजेता को 11 हजार रुपये व द्वितीय विजेता को 5100 रुपये की नकद राशि भेंट की जाएगी।
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों को कृषि मंत्री करेंगे सम्मानित
एक्सपो के आज के कार्यक्रम में कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल मुख्यातिथि होंगे और फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना में तृतीय फ्रूट एक्सपो 2020 में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता किसानों को सम्मानित करेंगे।