फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   froud

फौज में नौकरी दिलाने का देता झांसा, गिरफ्तार

Tue, 04 May 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
froud
बेरोजगार युवाओं को फौज में नौकरी दिलाने का झांसा देने लाखों की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी भरत सिंह चाडीवाल गांव का रहने वाला है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि आरोपी ने कई लोगों को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव चाडीवाल निवासी महावीर ने पुलिस से शिकायत में बताया कि गांव के भरत सिंह ने बताया कि वह फौज में काम करता है और उसकी बड़े-बड़े अधिकारियों से संबंध हैं। अपनी बातों से उसने महावीर को प्रभावित किया। उसके झांसे में आकर महावीर ने अपने भांजे को फौज में नौकरी दिलाने की बात कही। भरत सिंह के बहकावे में आकर उसने अपने भांजे को फौज में भर्ती करवाने के नाम पर बीते साल 9,57,000 भरत सिंह को दिये। रुपये देने के साल भर बाद भी उसके भांजे की फौज में नौकरी नहीं लगी। बार-बार पूछने पर भरत सिंह उसे बातों में उलझाता रहा।
विज्ञापन

भरत सिंह ने कई बेरोजगार युवाओं से फौज में भर्ती कराने के नाम पर पैसे ले रखे हैं। वह खुद को एक फौजी बता रहा है कि 3 साल पहले वह फौज में भर्ती हुआ था। लेकिन जांच में पता चला है कि वह फौज में भर्ती नहीं है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि महावीर सिंह की शिकायत के आधार पर चाडीवाल निवासी भरत सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed