फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Friends fed intoxicants to a student who went to see the fair, condition critical

Sirsa News: मेला देखने गए छात्र को दोस्तों ने खिलाया नशीला पदार्थ, हालत गंभीर

Sun, 21 Jul 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 21 Jul 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Friends fed intoxicants to a student who went to see the fair, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। खारिया गांव में दोस्तों के साथ मेला देखने गए 11 वर्षीय बच्चे को उसके दोस्तों ने नशीला पदार्थ खिला दिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। रानियां थाना पुलिस ने बालक के पिता के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खारिया निवासी रामनिवास मजदूरी करता है। पुलिस को दिए बयान में रामनिवास ने बताया कि उसका 11 साल का बेटा कक्षा 6 में पढ़ता है। 17 जुलाई को विवेक और उसकी कक्षा में पढ़ने वाले तीन अन्य युवक गांव में ही मृगनाश बाबा का मेला देखने गए थे। दोपहर 2 बजे विवेक घर आया तो सिर पकड़कर बैठ गया। रामनिवास का कहना है कि जब उसने विवेक को देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद वह तुरंत अपने बेटे को डॉक्टर के पास ले गया। बेटे की तबीयत बिगड़ने पर वह उसे सीएचसी रानिया ले गया। यहां जब विवेक को होश आया तो उसने बताया कि वह अपनी क्लास में पढ़ने वाले तीन दोस्तों के साथ मेले में गया था। यहां उन्होंने उसे कुछ लगाकर बिस्किट खिला दिए। राम निवास का कहना है कि उसे शक है कि विवेक के दोस्तों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया था। इसके बाद डॉक्टरों ने विवेक को सीएचसी रानिया से सिरसा नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी विवेक की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे सिरसा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। रानिया थाने के जांच अधिकारी गगनदीप सिंह का कहना है कि राम निवास के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी भी नाबालिग तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed