फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Free skill training will be provided to youth

Sirsa News: युवक-युवतियों को मिलेगा निशुल्क कौशल प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Free skill training will be provided to youth
सिरसा। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 38 से 75 दिनों की अवधि का होगा। इसके अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


योजना के अंतर्गत कुल 2200 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक जिले से 20-20 प्रशिक्षु चयनित किए जाएंगे। जिला प्रबंधक कुलदीप सैनी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सहायक सौंदर्य थैरेपिस्ट, सहायक हेयर ड्रेसर और स्टाइलिस्ट, ब्राइडल फैशन और पोर्टफोलियो मेकअप कलाकार, स्व-रोजगार दर्जी तथा सहायक फाल्स सीलिंग और ड्राईवॉल इंस्टॉलर जैसे कोर्स करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


इन कोर्सों में पुरुष व महिलाएं अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। सभी कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है, जबकि कुछ कोर्सों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवेदक की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा परिवार पहचान पत्र में सत्यापित पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक होनी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, सत्यापित परिवार पहचान पत्र, 8वीं या 10वीं की मार्कशीट या शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज सहित आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मकान नंबर पांच, प्रथम तल, नजदीक सिहाग अस्पताल, बैंक कॉलोनी, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम कार्यालय, सिरसा (दूरभाष नंबर : 01666-244974) में किसी भी कार्यदिवस पर 29 अक्टूबर तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed