फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fraud of 9.50 lakh to send australia

Sirsa News: ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर महिला सहित दो से ठगे 9.50 लाख

Mon, 03 Aug 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 03 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
fraud of 9.50 lakh to send australia
दुबई भेजकर छोड़ दिया बेसहारा, आरोपी एजेंटों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने पंजाब के संगरूर निवासी इन्द्रजीत सिंह व फतेहाबाद के रतिया निवासी कुलविन्द्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




पुलिस को दी शिकायत में फाजिलका निवासी रोजी ने बताया कि उसकी पहचान फतेहाबाद के गांव अहरवां निवासी सरोज के माध्यम से आरोपियों से हुई थी। आरोपियों ने खुद को विदेश भेजने का अधिकृत एजेंट बताते हुए ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने वीजा, टिकट और दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर उससे 3.50 लाख रुपये अपने बैंक खाते में जमा करवा लिए। मेडिकल कराने के बाद 14 फरवरी 2026 को उसे दुबई भेज दिया गया और कहा गया कि वहां से ऑस्ट्रेलिया का वीजा और आगे का टिकट मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजी का आरोप है कि दुबई पहुंचने के बाद न तो वीजा मिला और न ही आगे जाने की कोई व्यवस्था की गई। मजबूरी में उसे अपना वीजा बढ़वाने के लिए सोने की अंगूठी व झुमके बेचने पड़े जिस पर करीब 60 हजार रुपये खर्च हुए।
बाद में वह ओमान चली गई जहां ओवरस्टे होने के कारण करीब 50 हजार रुपये और खर्च करने पड़े। रहने, खाने व अन्य खर्चों में करीब ढाई लाख रुपये अतिरिक्त लग गए। पीड़िता का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में उसके साढ़े छह लाख रुपये खर्च हो गए और विदेश जाने के चक्कर में उसकी अध्यापक की नौकरी भी चली गई। भारत लौटने पर जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी इन्द्रजीत सिंह ने आत्महत्या कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।




जींद का बलजीत दे बैठा 3.50 लाख
इसी मामले में जींद की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी बलजीत सिंह ने भी समान आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि आरोपियों ने उससे भी 3.50 लाख रुपये लेकर दुबई भेज दिया लेकिन ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा। दुबई और ओमान में वीजा विस्तार, ओवरस्टे, रहने व खाने पर उसे भी लाखों रुपये खर्च करने पड़े। जांच अधिकारी जसवंत सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed