फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fourth accused arrested in fraud of Rs 15 lakh in the name of investment in share market

Sirsa News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी में चौथा आरोपी काबू

Sat, 23 Nov 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 23 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in fraud of Rs 15 lakh in the name of investment in share market
सिरसा। साइबर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये 15,23,200 रुपये की ठगी करने के चौथे आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि 12 अक्तूबर को सी ब्लॉक निवासी संदीप कुमार ने शिकायत दी थी कि उसके मोबाइल नंबर को किसी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया। इसके बाद वह ग्रुप के माध्यम से शेयर मार्केट के बारे में जानकारी देने लगा। उसने बताया कि आपको किस शेयर में निवेश करने से फायदा या नुकसान हो सकता है। उसके बाद उसे व्हाट्सएप ग्रुप पर लिंक भेजा गया। उसने व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए लिंक पर ज्वाइन कर लिया। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके फोन में एक एप डाउनलोड हो गई। उन्होंने बताया कि ग्रुप ज्वाइन करने के बाद एप पर विभिन्न कंपनियों के शेयर दिखाए गए। कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का लालच दिया । संदीप कुमार ने मुनाफे के लालच में एप पर किस्तों में पैसा लगा दिया। किसी प्रकार का मुनाफा नहीं होने पर जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसे टैक्स राशि जमा करवाने के लिए कहा गया। जैसे ही उसने टैक्स राशि जमा करवाई उसे व्हाट्सएप ग्रुप से ब्लॉक कर दिया गया। साइबर ठगों ने उससे 15,23,200 रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

साइबर थाना की पुलिस टीम ने आरोपी को देहरादून से काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भुवनेश पुत्र मुकेश कुमार, निवासी बेलानी जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने उक्त खाता नंबर आगे बेच दिया था और बदले में उसे पैसे मिले थे। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि इस संबंध में तीन आरोपियों को साइबर थाना पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर ठगी की राशि बरामद की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed