फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four-year-old child dies in a high-speed bike accident

Sirsa News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय बच्चे की मौत

Sun, 20 Apr 2025 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 20 Apr 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Four-year-old child dies in a high-speed bike accident
घर के बाहर खड़ा था बच्चा, आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। गांव मौजूखेड़ा में घर के बाहर खड़े चार वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव मौजूखेड़ा निवासी गोकल पुत्र नानूराम मजदूरी करता है। गोकल ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह घर पर था। इसी दौरान उसका बड़ा बेटा चार वर्षीय अनमोल और छोटा बेटा ढाई वर्षीय शियम घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गए थे। लौटते समय छोटा बेटा शियम घर के अंदर आ गया, जबकि बड़ा बेटा अनमोल घर के बाहर खड़ा हो गया। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने अनमोल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गोकल ने तुरंत अपने बेटे को नागरिक अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डिंग थाना पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची। गोकल ने पुलिस को बयान दिया कि जिस बाइक ने उसके बेटे को टक्कर मारी, उसे गांव जोधकां निवासी संजय पुत्र दयानंद चला रहा था। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed