फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four people including two women arrested with 8.5 kg poppy husk

Sirsa News: 8.5 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ दो महिलाओं सहित चार लोग गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2023 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 16 Dec 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Four people including two women arrested with 8.5 kg poppy husk
सिरसा।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा टीम ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग जगहों से दो महिलाओं सहित चार लोगों को 8.5 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान बस अड्डा गांव बेगू क्षेत्र में मौजूद थी। ऐसे में थाना डिंग के अंतर्गत गांव बेगू में पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इस दौरान गांव बेगू बस स्टैंड के पास दो लोग अपने-अपने हाथों में एक- एक नीले रंग के पॉलीथिन लिए हुए थे। जो पुलिस पार्टी को देखकर गांव बेगू की तरफ जाने लगे। पुलिस ने शक के आधार व दोनों को रुकवाया। पुलिस ने दोनाें का नाम पूछा तो एक ने अपना नाम गुरमेल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव गदराणा और दूसरे ने अपना नाम गांव पक्का शहींदा निवासी काका सिंह बताया। जब पुलिस ने उनके रात के समय बस स्टैंड पर मौजूद होने संबंधी जानकारी मांगी तो वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने जब दोनों के पॉलीथिन की तलाशी ली तो उसमें उन्होंने 4 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी ओर शहर थाना सदर की टीम गांव रंगडी की तरफ जाने वाली सड़क पर गश्त पर थी। इस दौरान जब पुलिस किसान ईंट-भट्ठा, गांव रंगडी के पास पहुंची तो गांव की ओर से दो औरतें अपने-आपने हाथों में प्लॉस्टिक का थैला लेकर आती हुई दिखा दी। पुलिस को देखकर दोनों महिलाओं ने अपना मुंह फेर लिया और तेज कदम से चलने लगी। महिला एएसआई ने दोनों महिलाओं को शक बिनाह पर रोक लिया और उनसे नाम पता पूछा। एक महिला ने अपना नाम छिन्द्रपाल कौर उर्फ छिन्दे पत्नी तीर्थ सिंह निवासी पती भुलेरीया गोबिन्दपुरा थाना कैंट बठिंडा (पंजाब) बतलाया व दूसरी महिला ने अपना अपना नाम जसबीर कौर उर्फ पम्मी पत्नी हरपाल सिंह निवासी पती काला महराज जिला बठिंडा (पंजाब) बतलाया। पुलिस ने दोनों के थैलों की जांच की तो एक के पास से दो किलोग्राम और दूसरे के थैले से 2.5 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed