फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four months later, elderly woman died of corona in the district, the deceased was suffering from cancer

चार माह बाद जिले में कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, कैंसर से पीड़ित थी मृतका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Four months later, elderly woman died of corona in the district, the deceased was suffering from cancer
सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है। वहीं मंगलवार को शहर के एडिशनल अनाज मंडी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना के कारण मौत भी हो गई। महिला कैंसर से पीड़ित थी और गुरुग्राम के अस्पताल में लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था। जिले में कोरोना संक्रमण से चार माह बाद मौत हुई है। जिले में अब तक 510 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 1285 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 1181 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है। जिले में अब कोरोना के छह मरीज सक्रिय है। इनमें से एक मरीज का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि अन्य पांच मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 5,71,315 लोगों के सैंपल लिए गए है। इनमें से 29297 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनमें से 28781 कोरोना संक्रमित मरीज स्वास्थ्य हो चुके है। जिले का रिकवरी रेट 98.24 फीसदी तक पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.74 फीसदी है। लंबे समय बाद कोरोना संक्रमण से महिला की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में विभाग की ओर से हर रोज कोरोना सैंपल प्रक्रिया भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। महिला कैंसर से पीड़ित थी और गुरुग्राम के निजी अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा था। जिले में अब छह कोरोना संक्रमित मरीज सक्रिय है। कोरोना से बचाव करने के लिए सैंपलिंग प्रक्रिया बढ़ाई गई है। जिन भी लोगों ने अभी कोरोना की दूसरी वैक्सीन नहीं लगवाई वह लाभार्थी कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हरसिमरण, मलेरिया नोडल अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed