फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four arrested on charges of prostitution from public office

सरकारी कार्यालय से वेश्यावृत्ति के आरोप में चार गिरफ्तार

Sat, 26 Apr 2014 12:09 AM IST
sirsa
sirsa Updated Sat, 26 Apr 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four arrested on charges of prostitution from public office

 जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के एक कमरे से बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस ने दो युवकों और दो युवतियों को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


 पकड़े गए आरोपियों में जन स्वास्थ्य विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी शामिल हैं, जबकि युवतियां मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं और ऑरकेस्ट्रा में काम करती हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 12.30 बजे मोहल्लावासियों ने संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन


 शहर थाना प्रभारी भारतेंद्र ढिल्लो, एसआई हंसराज, हेड कांस्टेबल पालो देवी और हेड कांस्टेबल बंसीलाल गश्त पर थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने बंसीलाल को 500 रुपये के साथ फर्जी ग्राहक बनाकर उक्त स्थान पर भेजा, जहां सौदा तय होने पर बंसीलाल ने पुलिस को इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इशारा मिलते ही पुलिस ने छापा मारा और कार्यालय के एक कमरे से दो युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान जन स्वास्थ्य विभाग के चौकीदार पवन कुमार, राज कुमार उर्फ लड्डू के तौर पर हुई।


पुलिस ने चारों को शुक्रवार को एसडीजेएम की अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


उपमंडल अभियंता संकेत कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग ने जिस कर्मचारी को कार्यालय की सुरक्षा का कार्यभार सौंपा था, उसी कर्मी ने ऐसे प्रकरण को अंजाम दिया। उसमें संलिप्त पाया जाना बेहद शर्मनाक है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होगी तथा दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed