फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Foreign tourists will reach their country with the efforts of Bhai Kanhaiya Ashram

भाई कन्हैया आश्रम के प्रयासों से विदेशी पर्यटक पहुंचेगा अपने देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Foreign tourists will reach their country with the efforts of Bhai Kanhaiya Ashram
भाई कन्हैया आश्रम के संचालक और पुलिस कर्मचारियों के साथ फिनलैंड से आया व्यक्ति। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भाई कन्हैया आश्रम के प्रयासों से एक विदेशी पर्यटक अपने घर पहुंच पाएगा। उसकी पहचान फिनलैंड निवासी जूसो कोंटलनेन के रूप में हुई है।
आश्रम के प्रवक्ता ने बताया कि 12 जुलाई को जाखल पुलिस एक व्यक्ति को आश्रम में छोड़ गई। उक्त व्यक्ति तनाव में था और फतेहाबाद में लावारिस हालत में मिला था। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। आश्रम में आने पर उसकी देखभाल की गई, तो उसका मानसिक तनाव कम हो गया। उसने बताया कि वह करीब दो महीने पहले अपने दोस्तों के साथ भारत घूमने आया था।

अब कहानी याद आई, बताया पूरा मामला
उसने बताया कि एक दिन वह एक स्टेशन पर बैठा था वहा नींद आ गई, जिस दौरान किसी अनजान व्यक्ति ने उसका बैग चोरी कर लिया। एक अनजान देश में आकर ऐसा हादसा होने की वजह से डिप्रेशन में आ गया। बस यही सोच रहने लगी कि मैं अपने देश वापस जा पाऊंगा या नहीं। आश्रम के सेवादारों ने उसको हिम्मत दी और कहा कि तुम जल्दी ही अपने देश लौट जाओगे। आश्रम के सेवादारों द्वारा फिनलैंड एंबेसी में संपर्क किया गया। वहां के वर्कर ने पूरा सहयोग किया, जिसके चलते परिजनों से उसकी बात कराई गई। अब वह अपने घर वापस पहुंच जाएगा। जाखल पुलिस स्टेशन में समान की गुमशुदा की रिपोर्ट करवाई गई। अब आश्रम से सेवादार बलवंत सिंह व गुरजीत सिंह ( होमगार्ड हरियाणा पुलिस) के साथ दिल्ली रवाना हुए। वहां फिनलैंड एंबेसी में उसे पेश किया गया। वहां पर कागजी कार्यवाही के उपरांत उसे एंबेसी द्वारा पासपोर्ट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed