फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   For water conservation, 15 and a half thousand km done on cycle in one and a half year. travel

जल संरक्षण के लिए साइकिल पर डेढ़ साल में किया साढ़े 15 हजार किमी. सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
For water conservation, 15 and a half thousand km done on cycle in one and a half year. travel
साइकिल पर यात्रा के दौरान सुभाष चंद्र बिश्नोई। - फोटो : Sirsa
सिरसा। साइकिल चलाना सेहत के लिए लाभदायक है। ये बात समझ में आने के बाद एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने डेढ़ वर्ष के दौरान देशभर के 16 से ज्यादा राज्यों की साइकिल यात्रा कर डाली। इस दौरान 15 हजार 500 किलोमीटर की यात्रा की। नेपाल यात्रा के दौरान भी तीन राज्यों में साइक्लिंग की। हम बात कर रहे हैं शहर के निवासी सुभाष बिश्नोई की। सुभाष बिश्नोई मार्केटिंग बोर्ड से मंडी सुपरवाइजर के पद से सेवानिवृत्त हैं और अब समाज को कई संदेश देने के लिए लगातार साइक्लिंग करते हैं। अब एक बार फिर 12 जून से साइकिल यात्रा पर निकलने की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुभाष बताते हैं कि विभाग से वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने एनजीओ से जुड़कर जल सरंक्षण को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाने की सोची। इसके तहत साइक्लिंग करने का विचार किया और देश भर में साइकिल पर सफर पर निकले। सुभाष ने 27 जनवरी 2021 को साइकिल पर अपना सफर शुरू किया। इस दौरान वे साइकिल पर पंजाब, राजस्थान, यूपी, बिहार, नेपाल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों से होकर गुजरे। सुभाष की मानें तो उन्होंने पड़ोसी देश नेपाल के भी तीन राज्यों का साइकिल पर सफर किया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से मानसिक तनाव दूर होता है और थकान भी महसूस नहीं होती।
विज्ञापन

साइकिल ने नहीं दिया कभी भी धोखा, अब फिर शुरू होगा सफर
सुभाष चंद्र के अनुसार इस सफर के दौरान कभी भी उन्हें साइकिल ने बीच रास्ते में धोखा नहीं किया। न तो कभी साइकिल की हवा कम हुई और न ही कोई अन्य खराबी आई। इतना ही नहीं यात्रा के दौरान कभी धर्मशाला तो कभी पेट्रोल पंप पर रात भी बिताई। इतना ही नहीं कभी-कभी तो उन्हें सड़क किनारे ही सोना पड़ता था। करीब 63 वर्षीय सुभाष चंद्र का कहना है कि वे पूरी तरह से फिट है तथा अभी तक रोजाना करीब 14 किमी साइकिल रोजाना चलाते हैं। 12 जून के बाद वे राजस्थान के करीब 18 जिलों में साइकिल पर यात्रा के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा : वेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड से होंगे सम्मानित
सुभाष बताते हैं कि डेढ़ साल के दौरान जल संरक्षण को लेकर देशभर में साइकिल पर 15 हजार 500 किमी का सफर तय करने पर उन्हें वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस संस्था का प्रमाण पत्र सुभाष चंद्र को भेज दिया गया है। जल्द ही एक समारोह में उनको वेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उनका दावा है कि यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे प्रदेश के इकलौते नागरिक है। इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्हें करीब डेढ़ साल का इंतजार करना पड़ा तथा इस दौरान उन्होंने देश के हर राज्य में साइकिल के जरिए जल संरक्षण के लिए संदेश पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed