फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   For football, players practice in the ground of only one nursery in the district, the government school in Bhavdin

Sirsa News: फुटबाल के लिए जिले में केवल एक नर्सरी, भावदीन के सरकारी स्कूल के मैदान में खिलाड़ी करते हैं अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
For football, players practice in the ground of only one nursery in the district, the government school in Bhavdin
भावदीन स्थित सरकारी स्कूल में बने खेल मैदान में अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में खेलों की सुविधा का अभाव होने के बाद भी खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से नेशनल, स्टेट और अन्य खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। जिले में फुटबाल खेल के लिए स्टेडियम में अभी मैदान की कोई सुविधा नहीं है जबकि तीन माह पहले ही गांव भावदीन में फुटबाल की नर्सरी खोली गई है। यहां पर अब भी 100 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए पहुंचते है। यहां पर भी खिलाड़ियों के पास कोई अलग से मैदान नहीं है। जिसके चलते खिलाड़ी सरकारी स्कूल के मैदान में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए सरकार की ओर से कई तरह की सुविधा दिए जाने के दावे किए जाते हैं। लेकिन सिरसा में फुटबाल के खिलाड़ियों के लिए कोई विशेष सुविधा नहीं है। फुटबाल में गांव भावदीन के ही कई खिलाड़ी नेशनल, स्टेट और खेलो इंडिया में भाग ले चुके हैं। जिसके बाद भावदीन में स्थित स्कूल में फुटबाल नर्सरी खोली गई है। जोकि अभी अगस्त माह से ही शुरू हो पाई है। खिलाड़ियों को अभ्यास करवाने के लिए यहां पर दो कोच तैनात हैं। जिसमें से एक कोच कवल कुमार नर्सरी की तरफ से तो दूसरी रीना विभाग की तरफ से खिलाड़ियों को अभ्यास करवा रही हैं। यहां पर खिलाड़ियों के लिए अलग से कोई भी खेल मैदान की सुविधा नहीं है। खिलाड़ियों ने खुद के स्तर पर ही सरकारी स्कूल में ही खेल का मैदान तैयार किया है और यहां पर ही अभ्यास करते है।
विज्ञापन

100 से अधिक खिलाड़ी करते है मैदान में अभ्यास, स्टेट के लिए हुआ चयन
गांव भावदीन में स्थित फुटबाल की नर्सरी में हर रोज 100 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए पहुंचते हैं। अंडर 19 के ही 70 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे है और इससे अधिक आयु वर्ग के 30 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। स्टेट लेवल पर होने वाले खेलों में अब भावदीन के कई खिलाड़ियों का जिले की टीमों में चयन हुआ है। अंडर 14 में भावदीन के पांच खिलाड़ी, अंडर 17 में चार खिलाड़ी और अंडर 19 में दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। स्टेट लेवल की खेलों का आयोजन 4 से 6 दिसंबर को फतेहाबाद के भूना में होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को नहीं मिली किट और अन्य सुविधा
जिले के कई खिलाड़ी नेशनल और स्टेट में खेल चुके हैं। लेकिन खिलाड़ियों को अभी किट व अन्य सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। खेल विभाग की ओर से अभी खिलाड़ियों को केवल फुटबाल ही उपलब्ध हो पाई है। जबकि नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को विभाग की ओर से प्रति माह 1500 व 2 हजार रुपये भी दिए जा रहे हैं।

भावदीन में फुटबाल के खिलाड़ियों को अभ्यास करवाने के लिए एक नर्सरी खोली गई है। यहां पर नर्सरी का कोच और विभाग का कोच उन्हें अभ्यास करवा रहे हैं। खेल मैदान स्कूल में ही बना हुआ है। स्टेडियम में खेल मैदान को लेकर जगह उपलब्ध नहीं है। जिसके लिए विचार किया जा रहा है।
- शमशेर सिंह, जिला खेल अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed