फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fogging will be done in the city, city council will buy two small and one big machines, approval given in the general meeting

Sirsa News: शहर में करवाई जाएगी फॉगिंग, दो छोटी और एक बड़ी मशीन खरीदेगी नगर परिषद, आम बैठक में लगी मुहर

Thu, 07 Nov 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 07 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fogging will be done in the city, city council will buy two small and one big machines, approval given in the general meeting
बैठक में विधायक आदित्य देवीलाल के साथ विकास कार्यों पर चर्चा करते सदस्य।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली नगर परिषद की साधारण बैठक बुधवार को हुई। बैठक में विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला विशेष रूप से पहुंचे। बैठक में डेंगू से बचाव के लिए शहर में फॉगिंग करवाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही विधायक ने अधिकारियों को फॉगिंग के लिए दो छोटी और एक बड़ी मशीन जल्द से जल्द खरीदने के आदेश दिए।
नगर परिषद कार्यालय में हुई साधारण बैठक में बरसाती पानी निकासी से लेकर कई एजेंडों पर चर्चा की गई। इस दौरान विधायक को जानकारी मिली कि फॉगिंग की मशीनें नगर परिषद के पास खराब पड़ी है। इस पर विधायक ने मशीनें खरीदने के आदेश दिए। इसके अलावा पार्षदों ने शहर में पानी की निकासी नहीं होने की समस्या रखी। इस पर विधायक ने स्थायी समाधान करने के लिए प्रपोजल बनाने के निर्देश दिए। इस पर एक्सईएन ने बताया कि पानी की निकासी को लेकर अमरुत के तहत प्रपोजल तैयार करेंगे। बैठक में प्रधान टेक चंद्र , उप प्रधान अमन कुमार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एक्सईएन राकेश पूनिया, एमई अनिल मोहिल, जेई सुशील व नगर पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन



अतिक्रमण और सफाई के लिए कमेटियों का किया गठन
साधारण बैठक में शहर की गलियां और बाजारों में अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान करने की दिशा में निर्णय लिया गया। बैठक में पार्षदों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई, जो शहर की गलियों और बाजारों का निरीक्षण कर सूची तैयार करेगी। इसके बाद नगर परिषद की ओर से नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार सफाई के लिए विशेष कमेटी का गठन किया गया। पांच पार्षदों की कमेटी सफाई के कार्य की निगरानी करेगी। वह अपनी रिपोर्ट प्रतिमाह देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::
स्टेडियम के हालात खराब, सुधार के लिए बनाएं प्रोजेक्ट
बैठक में विधायक आदित्य चौटाला ने खेल स्टेडियम को नगर परिषद के अंतर्गत लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम के हालात खराब है। युवाओं को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। स्टेडियम का सुधार करना की दिशा में जल्द से जल्द प्रोजेक्ट बनाए।


बॉक्स
इन प्रोजेक्टों पर हुई बैठक में सहमति
- पुराने सामुदायिक केंद्रों का नवनिर्माण किया गया जाएगा। सामुदायिक केंद्रों को आधुनिक रूप दिया जाएगा और वहां पर ठहरने की व्यवस्था भी होगी।
- बेसहारा पशुओं को लेकर विशेष व्यवस्था कायम की जाएगी। पंजाब से लगती गलियों में पशु पकड़े वाले लगवाए जाएंगे, ताकि उस ओर से बेसहारा पशुओं का आना बंद हो।
- गोशाला में बेसहारा पशुओं को भेजने संबंधी गोशाला प्रबंधकों के साथ बैठक होगी। इसके बाद पशु पकड़ो अभियान चलाया जाएगा।
- जिन पार्कों में बूस्टिंग स्टेशन बने हैं। उन्हें बच्चों के खेलने के तैयार किया जाएगा। शहर के पार्कों को अपग्रेड किया जाएगा।
- पुरानी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा और नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
- बस स्टैंड से लेकर नगर परिषद के कार्यालय के आस पास सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा


पहली साधारण बैठक बुधवार हुई है। बैठक शांतिपूर्वक चली है। शहर के विकास को लेकर सभी कार्य करेंगे। पानी निकासी, सफाई, बेसहारा पशुओं, पार्क व स्टेडियम आदि की समस्याओं का स्थायी समाधान सभी मिलकर करेंगे। - आदित्य देवीलाल चौटाला, विधायक, डबवाली।



फॉगिंग को लेकर दो छोटी मशीन जल्द ही खरीद जाएगी। एक बड़ी मशीन को लेकर टेंडर लगाया जाएगा। जल्द से जल्द शहर में फॉगिंग करवाई जाएगी। शांतिपूर्वक बैठक रही है।
राजेंद्र सोनी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed