फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Flower market heated up during elections, vendors had fun, daily business reached Rs 1 lakh

Sirsa News: चुनाव में गर्माया फूल बाजार, विक्रेताओं की लगी मौज, एक लाख रुपये तक पहुंचा दैनिक कारोबार

Thu, 03 Oct 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 03 Oct 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Flower market heated up during elections, vendors had fun, daily business reached Rs 1 lakh
अशीष सिद्धू
विज्ञापन

सिरसा। विधानसभा चुनाव में चुनावी माहौल में फूल बाजार गर्म है, जबकि विक्रेताओं की फुल मौज हो रही है। शहर की बात करें तो प्रतिदिन 4 से 5 क्विंटल तक गेंदा के फूल और गुलाब की पत्तियों की खरीद हो रही है। नेताओं के समर्थक बड़े आयोजन के मद्देनजर एक से दो दिन पहले ही अपना ऑर्डर दे रहे हैं।


शहर में शिव चौक व बरनाला रोड फूल विक्रेताओं का कहना है कि इतनी बिक्री कई सालों बाद पहली बार देखने को मिल रही है। पहले जहां वैवाहिक सीजन में ही फूलों की बिक्री होती थी, लेकिन अब विधानसभा चुनाव को लेकर फूल मार्केट में प्रतिदिन 80,000 से लेकर एक लाख रुपये तक का कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन




शहर में इस समय सभी पार्टियों के प्रत्याशियों व आजार उम्मीदवारों के स्वागत करने के लिए चुनावी जनसभाएं हो रही हैं। इसके अलावा प्रत्याशी समर्थकों के साथ रोड शो भी निकालते हैं। इन सभी गतिविधियों में फूल का प्रयोग होता है। समर्थक पैदल या गाड़ी में चल रहे नेताओं पर पुष्पवर्षा करते हैं और इसका खाका तक पहले तैयार हो जाता है। यही नहीं सिरसा के आसपास रानियां ओर कालांवाली से भी लोग सिरसा से ही फूलों को खरीदकर ले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


- 3 क्विंटल गेंदा तो 2 क्विंटल गुलाब की खपत

स्थानीय फूल व्यापारी शिव कुमार, सोनू और वासू फूल विक्रेताओं का कहना है कि इन दिनों हर रोज 3 क्विंटल गेंदा, जबकि 2 क्विंटल से अधिक गुलाब की पत्तियों की बिक्री हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले जहां पूरे बाजार में 50 किलो तक ही फूल बिकते थे, लेकिन अब नेताओं के स्वागत के लिए हो रही सभाओं में फूलों का ज्यादा इस्तेमाल होता है और अब बिक्री 10 गुना तक बढ़ गई है। ग्राहकों की मांग के अनुसार प्रतिदिन दिल्ली से ताजा फूल मंगवा रहे हैं।


कोट्स


220 रुपये किलो गेंदे और 300 रुपये किलाे गुलाब के फूल
वैवाहिक सीजन नहीं होने के कारण फूलों का कारोबार बिल्कुल बंद रहता था। इस श्राद्ध पक्ष में दुकानदारों के लिए अच्छे साबित हो रहे हैं। फिलहाल बाजार में 200 से 220 रुपये किलो के हिसाब से गेंदा के फूल और 300 से 350 रुपये गुलाब के फूल व पत्तियां बेची जा रही हैं। - टीटू, फूल विक्रेता, बरनाला रोड। फोटो --33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed