{"_id":"680a545f8f38d1db6f0a8190","slug":"five-youths-attacked-the-head-of-shri-nandi-goshala-of-rangdi-kheda-sirsa-news-c-128-1-svns1027-136800-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रंगड़ी खेड़ा के श्री नंदी गोशाला के प्रधान पर पांच युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रंगड़ी खेड़ा के श्री नंदी गोशाला के प्रधान पर पांच युवकों ने किया हमला
Thu, 24 Apr 2025 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 24 Apr 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों ने गोशाला की महिला कर्मी के साथ की गाली-गलौज, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव रंगड़ी खेड़ा स्थित श्री नंदी गोशाला के प्रधान पर गांव के कुछ युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव रंगड़ी खेड़ा निवासी भजन लाल ने बताया कि वह गांव की गोशाला का प्रधान है। 22 अप्रैल को वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गोशाला की महिला कर्मचारी प्रियंका का उसके पास फोन आया। प्रियंका ने कहा कि गोशाला में गांव के ही जोंटी, तरसेम पुत्र भपू सिंह, गोगी पुत्र भीरा सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ आए हैं। उक्त सभी उसके साथ बदतमीजी कर रहे हैं। भजन लाल ने बताया कि इसके बाद उसने गांव के सरपंच प्रतिनिधि अंग्रेज को गोशाला में भेजा। सरपंच प्रतिनिधि अंग्रेज मौके पर पहुंचा तो उक्त लोग प्रियंका के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। इसके बाद ये लोग गोशाला से चले गए। भजन लाल का कहना है कि इसके बाद उक्त लोग डंडे व तेजधार हथियार लेकर उसके घर पहुंचे और दरवाजे पर डंडे मारने लगे। उसने दरवाजा खोला तो उक्त लोगों ने उसपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। जांच अधिकारी सुभाष का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।