फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five sisters dedicated their life to the service of God, Ranbir Gangwa said - Sisters dedicated to God are ideal for the young generation.

युवा पीढ़ी के लिए आदर्श हैं प्रभु समर्पित बहनें : रणबीर सिंह गंगवा

Mon, 25 Nov 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 25 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Five sisters dedicated their life to the service of God, Ranbir Gangwa said - Sisters dedicated to God are ideal for the young generation.
आनंद सरोवर में विशाल प्रभु समर्पण समारोह में मौजूद ब्रहमकुमारी बहनें।  स्रोत : आश्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। ब्रह्माकुमारीज आनंद सरोवर में रविवार को प्रभु समर्पण समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जनसेवा में आजीवन समर्पित होने जा रहीं पांच बहनों के प्रति अपनी भावनाओं को साझा किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज सेवा में आजीवन समर्पित होने जा रहीं पांच ब्रह्माकुमारी बहनें युवा पीढ़ी के लिए एक महान आदर्श हैं। इनके त्यागमयी जीवन से अनेक लोगों को श्रेष्ठ और शक्तिशाली व्यक्तित्व बनाने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रभु समर्पण समारोह संस्था की अंतरराष्ट्रीय संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी सुदेश दीदी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। संस्था के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी मृत्युंजय, पंजाब जोन इंचार्ज राजयोगिनी उत्तरा दीदी तथा सबजोन इंचार्ज राजयोगिनी कैलाश दीदी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजयोगिनी सुदेश दीदी ने कहा कि आजीवन ब्रह्मचर्य, त्याग और तपस्या के मार्ग को धारण करना कोई साधारण बात नहीं है। छोटी उम्र में बड़ा निर्णय करके समाज के लिए उदाहरण बनकर जीवन जीना मानव जीवन की शान है। उन्होंने बहनों को आशीष देते हुए सदा इस मार्ग पर मजबूती से चलने की प्रेरणा दी।
समारोह में उपस्थित संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और समर्पित हो रही पांचों बहनों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक बीके चांद बजाज व प्रबुद्ध कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नृत्य से समा बांधा।


यह बहनें हुईं समर्पित

हरियाणा से बीके रोहानी, बीके सुनीता, बीके धन वर्षा, बीके अंजू और बीके सिद्धि यूपी से आजीवन प्रभु को समर्पित हुई हैं।बाल अवस्था में कन्याएं श्रेष्ठ संस्कारों से युक्त होकर ब्रह्म कुमारी की शिक्षाओं के लालन पालन में रही है। यह बहनें ब्रह्माकुमारी आश्रम में काम से कम 5 साल समर्पित जीवन गुजर चुकी है। अब इन्होंने भगवान शिव को अपना जीवन समर्पित करने का फैसला किया है। इसके बाद इन्हें ब्रह्माकुमारीज कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed