Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   five people found a corona positive, seven are helthy

सात लोगों ने कोरोना को दी मात तो पांच मिले पॉजिटिव

Sun, 19 Jul 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
five people found a corona positive, seven  are helthy
जिले में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, जिससे जिले के स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ रही है। क्योंकि संक्रमितों के आंकड़े के साथ कंटनेमेंट जोन का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। रविवार को जिले में पांच और संक्रमित मिले हैं। जिनमें से एक यूपी से लौटा एक व्यक्ति और अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। वहीं सात लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गए। जिले में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 257 हो गई है जबकि 171 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कि जिले में रविवार को मिले पांच संक्रमितों में तीन किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जिस कारण उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बाल्मीकि चौक पर रहने वाला एक व्यक्ति जो बीते दो दिन पहले उत्तर प्रदेश से लौटकर आया था, विभाग ने जब जांच की तो युवक संक्रमित पाया गया। वहीं संपर्क में आने वाले हुड्डा सेक्टर 19 में एक व्यक्ति संक्रमित हो गया है। साथ ही शहर की अग्रसेन कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को खांसी जुकाम होने पर वह अस्पताल में इलाज के लिए गया था, जहां जब जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में ठीक होने वालों का भी आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को सात संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिसमें एक कीर्ति नगर का रहने वाला पुलिसकर्मी भी शामिल है। स्वस्थ होने वालों में दो कीर्ति नगर, एक गांधी कॉलोनी, एक रानियां, एक एकता चौक, एक सुल्तानपुरिया और एक थेहड़ मोहल्ले का रहने वाला है। जिले में अभी तक 255 लोग संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं 171 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। जिले में 240 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरे के अस्पताल में मरीजों में फैल रहा संक्रमण
जिले में रविवार को दो शाह सतनाम जी मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तो वहीं बीते कुछ दिन पहले एक और संक्रमित मिला था, जिसके संपर्क में आने से करीब छह लोग संक्रमित हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद रिजर्व में रखा हुआ है। क्योंकि जिले के कोविड अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिस कारण विभाग ने शाह सतनाम जी मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल में 50 बेड़ों की व्यवस्था की है।
रोडवेज बस से सिरसा आया था संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग रोडवेज विभाग से यात्रियों की सूची मांग सकता है। क्योंकि बीते कुछ दिन पूर्व यूपी से लौटे व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग व्यक्ति से जानकारी जुटा रहा है। जिसमें व्यक्ति यूपी से अगर रोडवेज की बस में लौटा है तो रोडवेज विभाग को उन सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सूची दी जाएगी जो उस बस में सवार थे।

जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं सात संक्रमित स्वस्थ होकर घर भी लौट गए हैं। संक्रमितों का आंकड़ा संपर्क में आने से ज्यादा बढ़ रहा है। लोग घरों में रहे स्वस्थ रहें।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, सिरसा स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed