Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five courses including MA Sociology will start in CDLU in the academic session 2024-25.

Sirsa News: सीडीएलयू में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एमए सोशियोलॉजी सहित शुरू होंगे पांच कोर्स

Tue, 02 Jul 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 02 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Five courses including MA Sociology will start in CDLU in the academic session 2024-25.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दाखिलों की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अध्यक्ष एवं नियमित प्राध्यापकों की बैठक विश्वविद्यालय के टैगोर थियेटर में हुई। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने की।
प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इसके चलते विद्यार्थियों का रुझान सीडीएलयू की तरफ बढ़ रहा है। कुलपति ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 से बैचलर्स ऑफ थिएटर एंड प्रर्फोमिंग आर्ट, एमए सोशियोलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन योगा, डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन, सर्टिफिकेट कोर्स इन पंजाबी शुरू किए जाएंगे। कुलपति ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत स्नातक की 600 सीटों के लिए 3560 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। इनमें से 1029 विद्यार्थियों ने शुल्क जमा करवा दिया है। स्नातक स्तर के दाखिलों के लिए अंतिम तिथि पांच जुलाई है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले लेने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है। स्नातकोत्तर के लिए 774 आवेदकों ने पंजीकरण किया है। इनमें से 273 आवेदक आवेदन शुल्क जमा करवा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रो. मलिक ने कहा कि विश्वविद्यालय के पास आधारभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं है और नवनिर्मित टीचिंग ब्लाक लगभग तैयार है । जल्द ही विभिन्न विभागों को इसमें शिफ्ट कर दिया जाएगा। प्रो. मलिक ने प्राध्यापकों को बेहतर शोध कार्य करने तथा करवाने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल, शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश गहलावत, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------



प्राध्यापकों का अपडेटेड बायोडाटा वेबसाइट पर होगा अपलोड

प्रो. मलिक ने कहा कि वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी के युग में प्राध्यापकों को नवीनतम सूचनाओं से अपडेट रहना चाहिए। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि रिसर्च से संबंधित नवीनतम प्रकाशन की जानकारी आईक्यूएसी को प्रदान की जाए। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट एक विश्वसनीय माध्यम है। इस माध्यम पर प्राध्यापकों को अपना नवीनतम बायोडाटा अपलोड करवाना चाहिए।









सीडीएलयू करेगा तीन इंडक्शन प्रोग्राम

प्रो. मलिक ने कहा कि सीडीएलयू अपने नव आगन्तुक विद्यार्थियों के लिए जुलाई तथा अगस्त में इंडक्शन कार्यक्रम करेगा। इसमें विश्वविद्यालय की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को डाक्यूमेंटरी दिखाई जाएगी। यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज तथा लॉ विभाग के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग दो कार्यक्रम जुलाई में होंगे। स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए अगस्त में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed