फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five accused arrested for robbing a youth near railway station

Sirsa News: रेलवे स्टेशन के पास युवक से लूटपाट करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for robbing a youth near railway station
 पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी।
सिरसा। रेलवे स्टेशन के पास स्कूटी सवार युवक से हुई लूट मामले में मंगलवार शाम पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सतबीर सिंह, विनोद कुमार, अमित कुमार, सन्नी कुमार व केशव उर्फ काकू निवासी चतरगढ़ पट्टी सिरसा के रहने वाले हैं। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों की पहचान भी हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन, चांदी का कड़ा व कान की बाली बरामद कर ली गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधे श्याम ने बताया कि बुधवार दोपहर पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन



मामले के अनुसार, रानियां गेट सिरसा निवासी योगेश चार जून की रात करीब 9 बजे अपनी स्कूटी लेकर अपने दोस्त रोहताश सैनी निवासी हिसार को रेलवे स्टेशन सिरसा छोड़ने गया था। दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़कर जब वह वापिस घर आ रहा था तो रेलवे स्टेशन के पास ही एक युवक ने उसे रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश का कहना है कि उसने स्कूटी वापस मोड़ ली और रेलवे कॉलोनी की तरफ चला गया। यहां सड़क पर दो लड़के खड़े थे। उन्होंने उसकी स्कूटी रुकवा ली। इसी समय उक्त युवकों ने आवाज लगाकर सुनसान जगह पर खड़े अपने दो साथियों को बुला लिया। इसके बाद चारों युवक उसे झाड़ियों में ले गए।




एक नंबर पर 300 रुपये फोन पे कराए थे

योगेश का कहना है कि उक्त युवकों ने उसके मोबाइल से एक नंबर पर 300 रुपये फोन पे करवाए। इसके बाद उक्त युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और हाथ में पहना चांदी का कड़ा, कान की चांदी की बाली निकाल ली। इसके उक्त उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट कर भाग गए। इसके बाद उसने घर जाकर परिजनों को सारी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed