फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five accused arrested for breaking into house and attacking

Sirsa News: घर में घुसकर हमला करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for breaking into house and attacking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। घर में घुसकर हमला करने और हवाई फायरिंग करने के मामले में रोड़ी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट भी पुलिस ने लगाया है।
आरोपियों की पहचान पहलाद सिंह, सांभर लाल, कुलदीप, हनुमान निवासी ढुढ़ीयांवाली और अवतार सिंह निवासी सुबाखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लाठी डंडे व हथियार बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की रात को आरोपियों ने भादड़ा गांव में संतलाल के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने घर का सामान व दरवाजे आदि तोड़ दिए थे। संतलाल की पत्नी माया देवी की शिकायत पर रोड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर थी। पीड़िता ने हमलावरों पर फायरिंग करने और जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सिरसा विकास कृष्ण ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं इस मामले उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर उनसे शेड्यूल कास्ट का प्रमाण पत्र लिया और आश्वासन दिया कि आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सारे मामले का वीडियो बनाया है। हॉस्पिटल में दाखिल घायलों को छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed