फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   First information report filed for selling BT 5 cotton seeds without a license

Sirsa News: बिना लाइसेंस के बीटी 5 कपास का बीज बेचने पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Mar 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 13 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
First information report filed for selling BT 5 cotton seeds without a license
चोपटा में ​बिना लाइसेंस बीज बेचने के मामले में कार्रवाई करती पुलिस।  - फोटो : 1
सिरसा। जिले के चोपटा क्षेत्र में शुक्रवार को बिना लाइसेंस और बिना स्वीकृति के बीटी 5 के नाम पर कॉटन का बीज बेच रहे एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। यह कार्रवाई कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर की गई है। क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डाॅ. अमित कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चोपटा क्षेत्र में फतेहाबाद के कुम्हारिया निवासी मुकेश कुमार बीटी 5 का दावा कर कॉटन का बीज बेच रहा है।
विज्ञापन

इसी आधार पर वह टीम के साथ मौके पर छापा मारा। इस दौरान मुकेश कुमार को बीज बेचते हुए काबू किया गया। जब मुकेश से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह गुजरात से बीज लेकर आया था। वह चोपटा क्षेत्र में 35 पैकेट लेकर आया था और उसने कुछ बीज अलग-अलग किसानों को बेचा है।
विज्ञापन

मुकेश के पास बैग की जांच की तो उसमें से 14 पैकेट कॉटन का बीज बरामद हुआ। यह गुरु 1161, 505 की पैकिंग में था। जब पैकिंग की जांच की गई तो उस पर कोई अधिकारिक कंपनी का मार्का नहीं था। जब मुकेश से कंपनी संबंधी दस्तावेज या लाइसेंस मांगा गया तो वह कुछ भी पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed