फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   FIRs filed against more than 10 for assault and vandalism, one sanitation worker suspended, notice given to 182 employees to return to duty by September 5

Sirsa News: मारपीट-तोड़फोड़ करने पर 10 से अधिक पर प्राथमिकी, एक सफाईकर्मी निलंबित, 182 कर्मचारियों को 5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने का नोटिस

Thu, 03 Sep 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 03 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
FIRs filed against more than 10 for assault and vandalism, one sanitation worker suspended, notice given to 182 employees to return to duty by September 5
सिरसा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच नगर परिषद प्रशासन और कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। बुधवार को डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले वाहन के चालक से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में वीरवार को पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी सुमनलता की शिकायत पर पुलिस ने राजू, वीरेंद्र कुमार, अनमोल, कांताराम, सर्वजीत, जसवंत और प्रिंस सहित अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं एफआईआर में नाम आने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने सफाई कर्मचारी वीरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वीरवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय को करीब तीन घंटे तक बंद रखा। सुबह 9 से 12 बजे तक कार्यालय के कमरों पर ताले लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद की सूचना मिलने पर जिला नगर आयुक्त ने अधिकारियों को सेवाएं सुचारू करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी कार्यालय पहुंचे और कमरों को खुलवाकर काम शुरू करवाया। शाम को कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय के बाहर वीरेंद्र कुमार पुत्र मुंशी राम के निलंबन का नोटिस चस्पा कर दिया गया। वीरेंद्र का नाम बेगू रोड स्थित मोहता गार्डन में टाटा एस संचालक से मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ के मामले में आया है।
मुख्यालय के आदेशों के बाद नगर परिषद प्रशासन ने 127 नियमित सफाई कर्मचारियों व सफाई दरोगाओं तथा पालिका रोल पर कार्यरत 55 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि 6 अगस्त से जारी हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बताया गया है।
प्रशासन ने काम करने वाले कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और वाहनों को नुकसान पहुंचाने का भी उल्लेख किया है। हाई कोर्ट के सफाई व्यवस्था संबंधी आदेशों का हवाला देते हुए सभी कर्मचारियों को 5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बंद को लेकर कर्मचारी नेता और प्रशासन आमने-सामने
सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान मनोज अठवाल ने दावा किया कि कार्यालय बंद के दौरान कर्मचारियों ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी धरने पर भले नहीं बैठे लेकिन कार्यालय में काम नहीं किया।
वहीं, अधिकारियों का दावा है कि कार्यालय बंद का कोई प्रभाव नहीं पड़ा और काम नियमित रूप से हुआ। कर्मचारी नेताओं के अनुसार सुबह 9 से 12 बजे तक कार्यालय के कमरों पर ताले लगे रहे। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारियों ने काम करने वाले कर्मचारियों को कचरा कार्यालयों में डालने की चेतावनी दी थी, जिसके चलते कर्मचारी काम नहीं कर सके।
यह है मामला
बुधवार सुबह रोहताश अपने दो साथियों के साथ टाटा एस से मोहता गार्डन क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार ने वाहन के आगे बाइक रोक दी। दो युवक उतरे और चालक से मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद दो-तीन अन्य बाइकों पर युवक वहां पहुंचे।

आरोप है कि उन्होंने चालक को वाहन से बाहर निकालकर मारपीट की। गाड़ी में सवार दो अन्य कर्मचारियों ने वहां से हटकर खुद को बचाया। एक युवक ने टाटा एस के शीशे पर मुक्के मारे जिससे शीशा टूट गया। करीब पांच मिनट बाद सभी युवक मौके से चले गए। इस मामले में कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed