फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fire in house

Sirsa News: अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
fire in house
फोटो- 7
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। शहर के वार्ड नंबर पांच स्थित एक मकान में शुक्रवार को आग लग गई। इसमें हजारों रुपये का सामान जल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पीड़ित सुमित्रा देवी ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। शुक्रवार को वह मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी। इस दौरान घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दी और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचित किया। पीड़िता ने बताया कि आग में घर का फर्नीचर, डबल बेड, मेज, कुर्सी, एलसीडी, जरूरी कागजात, कपड़े और अन्य सामान जल गया है। पीड़िता ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और उसे दो बेटियां का भरण पोषण करना है। प्रशासन उसकी आर्थिक मदद करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed