फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fire in Guru Gobind Singh Refinery, unit closed

Sirsa News: गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी में लगी आग, यूनिट बंद

Fri, 24 Feb 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fire in Guru Gobind Singh Refinery, unit closed
रिफाइनरी में लगी आग के बाद उठता धुआं। 
कालांवाली। हरियाणा-पंजाब की सीमा पर पंजाब के गांव कनकवाल स्थित गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दाना की यूनिट (पीएसयू) में तेल पंप के पास अचानक आग लग गई। यहां प्लास्टिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई और धुएं का गुबार उठने लगा। इससे चारों ओर धुआं हो गया। आग लगने के बाद प्लास्टिक दाना यूनिट और पास की अन्य यूनिट को बंद कर दिया गया। इससे उन पर आग का कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

आग लगने के बाद रिफाइनरी के सभी गेट बंद कर दिए। हवा चलने के कारण धुआं तेजी से फैल गया। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी क्योंकि धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इससे आंखों में जलन होने लगी। रिफाइनरी में आग लगने के तुरंत बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिससे बठिंडा, रामा मंडी सहित आसपास के क्षेत्र की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed