{"_id":"67eec3e99eca15bc8d0f9a00","slug":"fire-broke-out-in-a-grocery-store-in-saraswati-colony-goods-burnt-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135735-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सरस्वती कॉलोनी में किराना की दुकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सरस्वती कॉलोनी में किराना की दुकान में लगी आग, सामान जला
Thu, 03 Apr 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
दुकान के बाहर पड़ा आग लगने से जला सामान ।दुकान के बाहर पड़ा आग लगने से जला सामान ।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर की सरस्वती कॉलोनी स्थित एक किराना की दुकान में बुधवार रात आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जल गया। दुकान मालिक ने पड़ोसियों की सहायता से आग को बुझाया।
सरस्वती कॉलोनी निवासी श्रीकांत ने अपने मकान में ही किराना की दुकान खोल रखी है। श्रीकांत ने बताया कि रात 11 बजे उसने दुकान बंद की थी। इसके बाद वह घर में जाकर सो गया। रात करीब साढ़े 11 बजे पड़ोसियों ने उसे बताया कि दुकान में से धुआं निकल रहा है। उसने दुकान का शटर खोला तो लगी हुई थी। उसने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। श्रीकांत का कहना है कि आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के अलावा उसके पास रोजगार का कोई दूसरा साधन नहीं है।
श्रीकांत का कहना है कि आग लगने का कोई कारण पता नहीं चल पाया है। श्रीकांत व उसके परिवार ने प्रशासन से मुआवजा देने की गुहार लगाई है।