{"_id":"6a91bd2ae6fbf1c35c0c5f45","slug":"fire-at-alikans-religious-sikh-dharamshala-furniture-and-other-items-burned-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164030-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अलीकां की मजहबी सिख धर्मशाला में आग, फर्नीचर समेत सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अलीकां की मजहबी सिख धर्मशाला में आग, फर्नीचर समेत सामान जला
Fri, 28 Aug 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
डबवाली के गांव अलीकां में मजहबी सिख धर्मशाला के कमरे में लगी आग। संवाद ।
डबवाली। गांव अलीकां में शुक्रवार को मजहबी सिख धर्मशाला का बंद कमरा अचानक धुएं और लपटों से घिर गया। कमरे से धुआं उठता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कमरे में रखा फर्नीचर, लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कमरे में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
गांव के नंबरदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि कमरा बंद था। ग्रामीणों ने अचानक उससे धुआं निकलते देखा। पास जाने पर आग का पता चला। इस पर लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में लपटों ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया था। आग से मेज-कुर्सियां, लकड़ी का सामान और करीब 15 से 20 क्विंटल लकड़ी जल गई। तेज तपिश से कमरे की छत को भी नुकसान पहुंचा। समय रहते दमकल टीम के पहुंचने से आग को धर्मशाला के दूसरे हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया।
बंद कमरे में आग, कारण बना सवाल
कमरा बंद होने के बावजूद आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग लगने के कारणों की जांच करवाने और नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। उन्होंने धर्मशाला परिसर में आग से बचाव के जरूरी इंतजाम करने की भी अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।