फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   FIR registered against 8 farmers including woman for burning stubble in Raniya area

Sirsa News: रानियां क्षेत्र में महिला सहित 8 किसानों पर पराली जलाने पर एफआईआर दर्ज

Sat, 25 Nov 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 25 Nov 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 8 farmers including woman for burning stubble in Raniya area
रानियां। रानियां क्षेत्र के गांव ओटू, अंभोली व तारूआना में पराली जलाने के मामले में एक विधवा महिला किसान सहित आठ किसानों पर मामले दर्ज किए गए हैं। एक किसान को छोड़ बाकी सभी मामलों में खसरा नंबर के आधार पर पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


मामला -1
पुलिस ईएचसी गुरुदीप सिंह व ईएचसी ओमप्रकाश बस स्टैंड गांव तारूआना पर मौजूद थे। इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि गांव तारूआना में वकील सिंह पुत्र सरूप सिंह ने अपने खेतों में आग लगा रखी थी। जब मौके पर टीम पहुंची तो एक व्यक्ति खेतों में मौजूद था। उक्त व्यक्ति से खेत मालिक संबंध में बातचीत की गई तो उसने बताया कि खेत उसका है और उसने ही पराली में आग लगाई है। पराली जलाने पर पुलिस ने वकील सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला-2
गांव अभोली के तीन किसानों पर पराली जलाने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कृषि अधिकारी व पटवारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया। कृषि अधिकारी राजेश कुमार व पटवारी दीपक कुमार ने बताया कि सेटेलाइट लोकेशन से प्राप्त सूचना के आधार पर रानियां के गांव अभोली में पराली जलाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। लेकिन खेतों में पराली जलाई गई थी। ऐेसे में खसरा नंबर की जांच करने पर खसरा नंबर सुरजीत सिंह, मलकीत सिंह, स्वर्ण सिंह पुत्रान गुरबचन सिंह का पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला-3
रानियां के गांव ओटू में एक किसान पर पराली जलाने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कृषि अधिकारी व पटवारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत में कृषि तकनीकी अधिकारी राजेश कुमार व पटवारी दीपक कुमार ने बताया कि गांव ओटू में सेटेलाइट लोकेशन के आधार पर पराली जलाने की सूचना प्राप्त हुई थी। टीम ने निरीक्षण किया तो खेत में पराली जलाई गई थी। ऐसे में संबंधित भूमि के खसरा नंबर से पता चला कि मालिक निरंजन सिंह पुत्र सुंदर सिंह है। कृषि अधिकारी व पटवारी की शिकायत के आधार पर किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वही गांव ओटू के ही अन्य लोकेशन पर परमजीत सिंह पुत्र पाल सिंह, दर्शन सिंह पुत्र पाल सिंह व दलबीर कौर विधवा सुखविन्द्र सिंह पुत्र पाल सिंह पर पराली जलाने पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article