फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fine will be deducted if garbage is thrown in the open in F Block

Sirsa News: एफ ब्लॉक में खुले में कूड़ा फेंका तो कटेगा चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fine will be deducted if garbage is thrown in the open in F Block
रैन बसेरा के रिकॉर्ड की जांच करते एक्सईएन प्रवीण दलाल । संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में सफाई व्यवस्था और पार्कों की स्थिति की जांच के साथ-साथ रैन बेसरा की सुविधाएं जांचने के लिए अधिकारियों ने दौरा किया। इस दौरान नगर परिषद के एक्सईएन प्रवीण दलाल और सफाई निरीक्षक पवन कुमार ने निरीक्षण किया। निर्देश दिए गए कि यदि किसी ने खुले में कूड़ा फेंका तो अब चालान किए जाएंगे। एफ-ब्लॉक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद के एक्सईएन प्रवीण दलाल सोमवार को निरीक्षण अभियान पर निकले। उन्होंने एफ-ब्लॉक क्षेत्र का दौरा किया। इस क्षेत्र में खुले में कूड़ा बिखरा रहता था और प्लाटों में कूड़ा भरा रहता था। नगर परिषद ने अब यहां की सफाई करवा दी है और निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि अब कोई यहां खुले में कूड़ा फेंकेगा तो कार्रवाई की जाएगी और चालान भी काटे जाएंगे। इसके अलावा यहां से अब नशेड़ियों को भी खदेड़ दिया गया है। क्योंकि पहले यहां छिपकर नशेड़ी बैठते थे। आपराधिक घटनाओं का अंदेशा रहता था।
विज्ञापन

रैन बसेेरा का किया निरीक्षण, जांचा रिकॉर्ड
एक्सईएन प्रवीण दलाल ने आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड भी जांचा और व्यवस्था की जांच की। रजिस्टर मेनटेन था और व्यवस्था भी दुरुस्त मिली। एक्सईएन ने बताया कि यहां करीब 20 लोगों के ठहरने की सुविधा है। कोई भी यात्री यहां रात के समय आकर ठहर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में भी देखी व्यवस्था
सी-ब्लॉक स्थित आदर्श पार्क का भी दौरा किया। उन्होंने देखा और रिपेयर का करवाने के लिए फिजिबिलिटी देखी। यहां चहारदीवारी टूटी पड़ी है। साथ ही क्षेत्रवासियों की मांग है कि पार्क में ओपन जिम स्थापित किया जाए।

सोमवार को शहर के रैन बसेरा, एफ-ब्लॉक और सी-ब्लॉक में जाकर निरीक्षण किया गया है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी गई है। रैन बसेरे में भी सुविधाएं हैं। इसके अलावा सी-ब्लॉक के पार्क में होने वाले कार्यों को लेकर देखा गया है। जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा। एफ-ब्लॉक में यदि किसी ने खुले में कूड़ा फेंका तो कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीण दलाल, एक्सईएन, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed