फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fight for getting solar connection, long queue of farmers in front of the bank throughout the day

सोलर कनेक्शन लेने के लिए मारमारी, दिनभर किसानों की बैंक के सामने लगी रही लंबी कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fight for getting solar connection, long queue of farmers in front of the bank throughout the day
भीड़ को नियंत्रित करते पुलिसकर्मी। - फोटो : S2
सिरसा। सौर उर्जा विभाग की ओर से पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर दिए जा रहे सोलर कनेक्शन लेने के लिए सुबह से ही किसानों की बैंक के समक्ष लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। हालांकि विभाग की ओर से तीन नवंबर तक योजना दी गई थी। लेकिन छुट्टी के चलते सोमवार को कनेक्शन की राशि विभाग के खाते में जमा करवाई जानी थी। जिसके कारण किसान स्कीम का लाभ लेने के लिए दिनभर कतार में लग खाते में राशि जमा करवाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन देने के लिए विभाग की ओर से तीन नवंबर को पोर्टल खोला गया था और कनेक्शन देने के लिए आवेदन के साथ राशि जमा करवाने की जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचाई गई थी। सिरसा के डबवाली रोड स्थित आईडीबीआई बैंक में राशि जमा करवाई जानी थी। जिसके चलते सुबह सात बजे ही किसान कतार में लगना शुरू हो गए। संख्या अधिक होने के कारण यहां किसान अंदर जाने के लिए धक्का मुक्की करने पर भी उतारू हो गए। जिसके बाद किसानों के रोष प्रकट करने की सूचना पुलिस को दी गई तो स्थिति को संभालने के लिए वे मौके पर पहुंचे और किसानों को कतार में करना शुरू कर दिया। वहीं किसान हरदेव सिंह, राजेंद्र कुमार, रामप्रकाश, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह सुबह सात बजे से लाइन में लगे है। लेकिन जब वह बैंक के पास पहुंचते है तो आसपास खड़े किसान अंदर पहुंच जाते हैं। विभाग की ओर से एक दिन ही स्कीम का लाभ दिए जाने के कारण किसानों की अधिक संख्या बैंक के समक्ष कतार में लगी हुई दिखाई दी। वहीं किसानों ने तिथि बढ़ाने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदेश में 3200 उपभोक्ताओं को दिया जाना है कनेक्शन
वहीं नवीकरण उर्जा विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी संजीव नैन ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर प्रदेश में 3200 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया जाना है। जिसके लिए एक दिन ही पोर्टल खोला गया था। सोमवार को इसकी राशि जमा करवाई जानी थी।

डबवाली रोड स्थित बैंक के बाहर कतार में लगे किसान।

डबवाली रोड स्थित बैंक के बाहर कतार में लगे किसान।- फोटो : SI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed