{"_id":"654fb3e9b35af13c1b0f68b9","slug":"fight-between-two-parties-over-land-dispute-three-injured-including-two-women-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-9814-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, दो महिला सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, दो महिला सहित तीन घायल
Sat, 11 Nov 2023 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरीवाला। स्टेट हाईवे नंबर 32 पर स्थित गांव बिज्जूवाली में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दो महिलाएं व एक पुरुष घायल हो गए। तीनों को सिरसा नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
ग्रामीणों के अनुसार रामगढ़ रोड पर सुभाष चंद्र अपने ढाणी में रहता है। यहां चार किसानों के खेतों से सरकारी खाल गुजरता है। पिछले कई वर्षों से खाल को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार पंचायत तौर पर समाधान करवाने का प्रयास भी किया गया। पंचायती तौर पर खाल के तबादले में सुभाष को जमीन देने की भी बात की गई। इस पर दूसरे पक्ष ने 17 मरले जमीन सुभाष चंद्र को काश्त करने को दे दी। इस मामले में सुभाष चंद्र ने पहले से ही कोर्ट में केस डाल रखा था। कोर्ट ने सुभाष चंद्र के हक में फैसला दे दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने सुभाष चंद्र को दी गई 17 मरले जगह वापस करने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। इस विवाद के चलते शनिवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के सुभाष, रामस्वरूप ,अनिल, मंजू रानी, द्रोपती, संदीप ने कस्सी व लाठियां से सुभाष चंद्र, तुलसी देवी व मोनिका पर हमला कर दिया। हमले में सुभाष चंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आई, वहीं तुलसी देवी व मोनिका भी घायल हो गई। इन्हें नागरिक अस्पताल डबवाली में भर्ती करवाया गया। सुभाष चंद्र को सिरसा रेफर कर दिया गया। यहां इनका उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।