Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Father electrocuted while going to buy milk for his children

Sirsa News: बच्चों के लिए दूध लेने जा रहे पिता की करंट लगने से माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Father electrocuted while going to buy milk for his children
डिंग मंडी। गांव शेरपुरा की वह जगह जहां से टूटी हुई थी तार, जिसे जोड़ दिया गया। संवाद 
सिरसा। डिंग मंडी में बच्चों के लिए रात को दूध लेने जा रहे पिता की 11 हजार वोल्ट का करंट लगने से मौत हो गई। डिंग मंडी निवासी राधेश्याम (24) डीजे का काम करता था। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को नागरिक अस्पताल में किया गया। मृतक के पिता कृष्ण कुमार का बयान दर्ज कर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन




राधेश्याम निवासी डिंग मंडी की बाला जी डीजे के नाम से दुकान है। उनके मकान से 500 मीटर दूर उसके पिता कृष्ण कुमार का मकान है। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे राधेश्याम अपने पिता के घर से दूध लेने जा रहे थे। रास्ते में मुख्य सड़क पर 11 हजार वोल्ट की तार बिजली के पोल से टूट कर नीचे गिरी पड़ी थी।
विज्ञापन


सड़क पर अंधेरा होने के कारण राधेश्याम को टूटी हुई तार नजर नहीं आई। जैसे ही उनका पैर तार पर पड़ा उन्हें जोरदार करंट लगा। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि राधेश्याम दो बच्चों के पिता थे। वह बच्चों के लिए दूध लेने अपने पिता के घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगम पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये घटना बिजली निगम की लापरवाही का नतीजा है। अगर बस या गाड़ी 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आ जाती तो हादसा बहुत ही बड़ा हो सकता था। बिजली निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना की जांच कराकर दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई करनी चाहिए।









------------------इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। एसई ने बताया कि एक्सईएन सिरसा इस मामले की जांच करेंगे। जांच में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पीड़ित परिवार को बिजली निगम की ओर से सरकार की ओर से तय मुआवजा राशि दी जाएगी।

- कुलदीप अत्री, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article