फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   father and son arrested with 50 gram heroin

50 ग्राम हेरोइन सहित हिसार के पिता-पुत्र चढ़े पुलिस के हत्थे

Tue, 19 May 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
father and son arrested with 50 gram heroin
नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत बडागुढ़ा पुलिस ने गांव साहुवाला प्रथम से कार सवार पिता-पुत्र को लाखों की हेरोइन सहित काबू करने के सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान गौरव और रमेश कुमार निवासी हिसार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गांव साहुवाला-प्रथम में एक कार से 50 ग्राम 7 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान पिता-पुत्र के रूप में करवाई। बताया जा रहा है कि दोनों किराये पर गाड़ी चलाते हैं। सूत्रों के अनुसार उक्त लोग सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में नशीले पदार्थ की सप्लाई देने अकसर आते-जाते थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि उक्त लोग यह हेरोइन दिल्ली से लेकर आए थे और बडागुढ़ा और डबवाली क्षेत्र में सप्लाई करनी थी। थाना प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed